अमीर बनना कौन नहीं चाहता है, लेकिन इसके लिए बहुत सारी चीजों पर ध्यान देना पड़ता है। पैसों को खर्च करना तो हर कोई जानता होगा, लेकिन पैसे कैसे कमाए जाएं, उन्हें कैसे बचाया जाए, ये कुछ ही लोग कर पाते हैं। अक्सर ऐसा देखने को मिलता है कि लोग पहले खर्च और बाद में बचत के बारे में सोचते हैं। ये बहुत ही खराब आदत होती है। ऐसा करने से आपको भविष्य में कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं और आप चाह कर भी उनका हल नहीं निकाल पाएंगे। इसलिए खर्च के साथ-साथ बचत भी जरूरी है। जानकार कहते हैं कि लोगों को अपनी आय का 20-30 फीसदी हिस्सा बचत में जरूर लगाना चाहिए। अगर आप नौकरीपेशा हैं तो लॉन्ग टर्म बचत के बारे में सोचना चाहिए, ताकि रिटायरमेंट के बाद फाइनेंशियल सपोर्ट की कोई दिक्कत न हो। आइए जानते हैं रुपये-पैसों से जुड़ी कुछ और खराब आदतों के बारे में, जो लोग अक्सर करते हैं।