फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की खबर: राशन कार्ड से जुड़े नियमों में होने वाले हैं कई बड़े बदलाव, पारदर्शिता लाना है मकसद

Mon, 18 Oct 2021 03:32 PM IST
संकल्प सिंह बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ANI
राशन कार्ड धारकों के लिए एक जरूरी सूचना है। आने वाले कुछ समय में राशन कार्ड से जुड़े नियमों में कई बड़े बदलाव होने वाले हैं। पिछले लंबे समय से कई अपात्र लोग सरकार द्वारा दी जा रही राशन सुविधाओं का लाभ उठा रहे थे। इसी को ध्यान में रखते हुए खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग (Department of food and public Distribution) आने वाले समय में राशन कार्ड से जुड़े नियमों में कई बड़े बदलाव करने वाला है। राशन कार्ड से जुड़े इन नियमों में क्या क्या बदलाव होने वाले हैं? इसका पूरा खाका तैयार कर लिया गया है और जल्द ही इसे देशभर में लागू कर दिया जाएगा। पिछले कई महीनों से इसे लेकर राज्य सरकारों के साथ कई बैठकें आयोजित हुई हैं, जिनमें नियमों में क्या बदलाव होना चाहिए, इस विषय पर काफी विचार विमर्श किया गया। इसी कड़ी में आइए जानते हैं राशन कार्ड से जुड़े इन नियमों में बदलाव लाने का क्या मकसद है?
विज्ञापन

2 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के सचिव सुधांशु पांडेय ने इस बात का जिक्र करते हुए कहा है कि राशन कार्ड में नियमों के बदलावों को लेकर राज्य सरकारों के साथ कई बैठकें आयोजित की जा रही हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
आगे वो कहते हैं इन बैठकों में राज्य सरकार ने जो सुझाव हमारे समक्ष रखें हैं। उनको ध्यान में रखते हुए नए नियमों को तैयार किया जा रहा है। राशन कार्ड से जुड़े ये नए नियम जब देश मे लागू होंगे। उसके बाद से पात्र व्यक्ति ही राशन से जुड़ी सुविधाओं का लाभ उठा पाएंगे। 
विज्ञापन

4 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
जानकारी के लिए बता दें कि देश भर में 80 करोड़ से ज्यादा लोग नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट का लाभ उठा रहे हैं। इनमें कई अपात्र लोग ऐसे हैं, जिन्हें इसका सीधा लाभ मिल रहा है। पारदर्शिता को बनाए रखने के लिए खाद्य एवं सार्वजनिक विभाग द्वारा इन बदलावों को अंजाम दिया जा रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें