फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी करने के लिए यह हैं सर्वश्रेष्ठ छह कंपनियां, बेहतर पैकेज के साथ मिलती है जॉब सिक्योरिटी

Wed, 03 Apr 2019 02:03 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
देश में जहां फिलहाल हर जगह नौकरियों की मारामारी चल रही है, वहीं निजी क्षेत्र में कुछ ऐसी कंपनियां भी हैं, जहां पर नौकरी मिलना सपने से कम नहीं है। इन कंपनियों में जहां लोगों को बेहतर सैलरी पैकेज मिलता है, वहीं दूसरी तरफ सुरक्षा भी मिलती है। 

प्रोफेशनल के लिए बनी सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट लिंक्डइन ने ऐसी ही 25 कंपनियों को चुना है, जहां पर नौकरी करने की इच्छा सपने से कम नहीं है। हम इनमें से टॉप छह कंपनियों के बारे में आपको बता रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 10

फ्लिपकार्ट (वॉलमार्ट)

ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट का अधिग्रहण वॉलमार्ट द्वारा किया जा चुका है। इस समूह में मिंत्रा, जबोंग और फोनपे जैसी कंपनियां शामिल हैं। फिलहाल कंपनी के पास 13900 कर्मचारी हैं और इसके मुख्य कार्यालय बंगलूरू, नई दिल्ली और मुंबई में स्थित हैं। कंपनी फिलहाल इंजीनियरिंग, एजूकेशन और प्रोडक्ट मैनेजमैंट में लोगों को रख रही है। 
विज्ञापन

3 of 10

अमेजन

फ्लिपकार्ट की तरह अमेजन भी ई-कॉमर्स कंपनी है। कंपनी के फिलहाल पूरे देश में 50 हजार कर्मचारी हैं और फिलहाल 1950 नौकरियां इसने निकाली हुई हैं, जोकि पूरे एशिया पैसेफिक रीजन में सबसे ज्यादा हैं। बंगलूरू, हैदराबाद और चेन्नई में इसके मुख्य कार्यालय हैं। फिलहाल यह इंजीनियरिंग, ऑपरेशन और सपोर्ट में नए लोगों को रख रही है। 

4 of 10

ओयो 

होटल में कमरे दिलाने वाली ओयो तीसरे नंबर पर है। कंपनी के पूरे देश में फिलहाल सात हजार कर्मचारी हैं। नई दिल्ली, गुरुग्राम और बंगलूरू में इसके कार्यालय हैं। फिलहाल इस कंपनी के पास पूरे विश्व में चार लाख 50 हजार कमरे हैं। कंपनी ऑपरेशन, बिजनेस डेवलपमेंट और सेल्स में लोगों को रख रही है।
विज्ञापन

5 of 10

वन97 कम्यूनिकेशन

पेटीएम चलाने वाली कंपनी वन97 कम्यूनिकेशन इस लिस्ट में चौथे स्थान पर है। कंपनी के फिलहाल पूरे देश में 7200 कर्मचारी हैं। नई दिल्ली, नोएडा और मुंबई में इसके कार्यालय हैं। फिलहाल यह इंजीनियरिंग, सेल्स और आईटी में लोगों को रख रही है। 
विज्ञापन

6 of 10

उबर

ऐप बेस्ड कैब सेवा देने वाली कंपनी उबर इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर है। उबर के पास फिलहाल 1700 कर्मचारी हैं और यह ऑपरेशन, इंजीनियरिंग व बिजनेस डेवलपमेंट में लोगों की तलाश कर रही है। कंपनी के मुख्य कार्यालय हैदराबाद, बंगलूरू और मुंबई में हैं। 
विज्ञापन

7 of 10
Swiggy Food Order & Delivery

स्विगी

खाने की होम या फिर ऑफिस में डिलीवरी करने वाली कंपनी स्विगी के देश भर में छह हजार कर्मचारी हैं। 4.5 साल में कंपनी देश के 75 शहरों में कार्य कर रही है। फिलहाल यह ऑपरेशन, बिजनेस डेवलपमेंट और सेल्स में लोगों को रख रही है। 

8 of 10
icici bank
इस लिस्ट में बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप 13वें, यस बैंक 14वें, आईबीएम 15वें, डायमलर एजी 16वें, फ्रेश वर्क 17वें, एक्सेंचर 18वें, ओला 19वें, आईसीआईसीआई बैंक 20वें, पीडब्ल्यूसी इंडिया 21वें, केपीएमजी इंडिया 22वें, लार्सन एंड टुब्रो 23वें, ऑरेकल 24वें और क्वालकॉम 25वें स्थान पर है। 

9 of 10

लिस्ट में शामिल आधी से ज्यादा कंपनियां नई

लिंक्डइन इंडिया की प्रबंधन निदेशक एडिथ चार्ली का कहना है कि इस लिस्ट में शामिल की गईं आधी से ज्यादा कंपनियां इस बार नई हैं। इसमें टीसीएस और आईबीएम शामिल हैं। यह रोजगार बदलने एवं नियुक्ति परिदृश्य को बताता है। उन्होंने बताया कि लार्सन एंड टुब्रो और रिलायंस इंडस्ट्रीज का शामिल होना इस बात की तस्दीक करता है कि हजारों युवा कर्मचारियों को आकर्षित करने के मामले में ये कंपनियां लगातार बेहतर कर रही हैं। 
विज्ञापन

10 of 10

चार मानकों पर बनी सूची

लिंक्डइन ने कंपनियों की वरीयता सूची चार मानकों पर तैयार की है। इसमें सबसे पहला मानक ‘कंपनी में रुचि’ है। कर्मचारियों से जुड़ाव, रोजगार मांग और कर्मचारियों को बनाए रखना इसके तीन अन्य मानक हैं। लिस्ट तैयार करने से पहले अरबों डाटा प्वाइंट्स की गणना की गई। सोशल मीडिया कंपनी ने विश्व भर में मौजूद अपने 61 करोड़ सदस्यों से सलाह-मशविरा कर विजेता कंपनियों का चयन किया।
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें