फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की बात: साल में 1.50 लाख रुपये जमा करें और बन जाएं करोड़पति, खास है पोस्ट ऑफिस की सेविंग स्कीम

Sun, 07 Nov 2021 11:07 AM IST
सोनू शर्मा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
आज के समय में हर कोई चाहता है कि उसके पास ढेर सारे पैसे हों, ताकि वह अपनी आगे की जिंदगी आराम से गुजार सके, लेकिन यह कहने में जितना आसान है, उतना ही करने में मुश्किल। आखिर ढेर सारे पैसे आएंगे कहां से? लखपति बनना तो फिर भी आसान है, लेकिन करोड़पति बनना बिल्कुल आसान नहीं है। नौकरी करने वाले या यूं कहें कि आम आदमी तो लगभग हर वक्त यही सोचता रहता है कि काश वह करोड़पति होता तो कितना अच्छा होता। हालांकि जानकार कहते हैं कि अगर सही से बचत किया जाए तो यह उतना मुश्किल भी नहीं है, जितना लोग सोचते हैं। ऐसी ढेरों योजनाएं हैं, जिनमें निवेश कर आप आराम से करोड़पति बन सकते हैं। इन्हीं में से एक है पोस्ट ऑफिस की सेविंग स्कीम। अगर आपके पास लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट प्लान है तो पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (PPF) में निवेश एक बेहतर विकल्प है। इस योजना में निवेश से आप मात्र 25 साल में करोड़पति बन जाएंगे। 
विज्ञापन

2 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
खास बात ये है कि पोस्ट ऑफिस की इस सेविंग स्कीम में आपको अपने पैसों पर 7.1 फीसदी सालाना चक्रवृद्धि ब्याज दर मिलती है। इस योजना में निवेश के लिए आपके पास पोस्ट ऑफिस में खाता यानी अकाउंट होना चाहिए। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...  
विज्ञापन

3 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
अगर आप इस योजना में हर महीने 12,500 रुपये यानी साल में 1.50 लाख रुपये निवेश करते हैं तो 15 साल बाद आपकी मैच्योरिटी राशि 40.70 लाख रुपये हो जाएगी। दरअसल, 15 साल में आपका कुल निवेश 22.50 लाख रुपये होता है। इसपर वार्षिक ब्याज दर 7.1 फीसदी के हिसाब से ब्याज लाभ 18.20 लाख रुपये होता है। 
विज्ञापन

4 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
अगर आपको करोड़पति बनना है तो आपको 25 साल तक निवेश करना पड़ेगा। हर महीने 12,500 रुपये के हिसाब से 25 साल में आपका कुल निवेश 37.50 लाख रुपये होगा, जबकि मैच्योरिटी राशि 1.03 करोड़ रुपये हो जाएगी। इसीलिए जानकार कहते हैं कि लोगों को एक लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट प्लान जरूर करना चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें