फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां दो रुपये से भी कम में मिल रहा है एक लीटर पेट्रोल, लोग उठा रहे हैं पूरा लाभ

Wed, 24 Feb 2021 11:47 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
पेट्रोल की कीमत - फोटो : iStock
भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर हाहाकार मचा है। लगातार बढ़ती कीमतों ने लोगों को हलकान किया हुआ है। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 90 रुपये के ऊपर पहुंच गई है। बीते दिनों सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि की। प्रतिदिन बढ़ रही तेल की कीमत नए-नए रिकॉर्ड तोड़ रही है। देश में पेट्रोल और डीजल का इस्तेमाल जितना ज्यादा होता है, उसकी कीमत भी उतनी ही ज्यादा है। देश में ग्राहक पेट्रोल व डीजल के बेस प्राइस यानी एक्स फैक्टरी का लगभग तीन गुना ज्यादा दे रहे हैं। बेतहाशा बढ़ती पेट्रोल की कीमतों से आम आदमी भी परेशान है। 

भारत में इतना है दाम
दिल्ली में आज पेट्रोल का दाम 90.93 रुपये और मुंबई में 97.34 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। कोलकाता में यह 91.12 और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल 92.90 के भाव पर बिक रहा है। 

भारत में जहां पेट्रोल और डीजल की कीमतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं, वहीं दुनिया में एक देश ऐसा है जहां पेट्रोल डेढ़ रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। आज हम आपको उन देशों के बारे में बताएंगे, जहां दुनिया का सबसे सस्ता पेट्रोल मिलता है।
विज्ञापन

2 of 6
पेट्रोल की कीमत - फोटो : iStock
वेनेजुएला में मिलता है सबसे सस्ता पेट्रोल
वेनेजुएला दक्षिणी अमेरीका महाद्वीप में स्थित एक देश है, जिसकी राजधानी काराकास है। वेनेजुएला में दुनिया का सबसे सस्ता पेट्रोल मिलता है। वेनेजुएला में एक लीटर पेट्रोल का दाम मात्र 1.50 रुपये है। जी हां, ये बात एक दम सच है कि वेनेजुएला में दो रुपये से भी कम में पेट्रोल मिलता है।
विज्ञापन

3 of 6
पेट्रोल की कीमत - फोटो : iStock
ईरान में पांच रुपये से कम में मिलता है एक लीटर पेट्रोल
ईरान एशिया के दक्षिण-पश्चिम खंड में स्थित देश है। ईरान में पेट्रोल की कीमत 4.50 रुपये प्रति लीटर है। बता दें कि ईरान में कच्चे तेल का उत्पादन होता है। ईरान भारत समेत कई देशों में कच्चे तेल का निर्यात भी करता है। ईरान की राजधानी तेहरान है। 

4 of 6
पेट्रोल की कीमत - फोटो : iStock
अंगोला में मिलता है पानी की बोतल से भी सस्ता पेट्रोल 
बाजार में अगर आप एक लीटर पानी की बोतल खरीदते हैं तो यह भी 20 रुपये की मिलती है। लेकिन अंगोला में पेट्रोल इससे भी सस्ता है। अंगोला दक्षिणी-पश्चिमी अफ्रीका में देश है। दरअसल अंगोला में पेट्रोलियम तेल और सोना जैसे खनिजों का भंडार है इसलिए यहां तेल सस्ता है। यहां लोग एक लीटर पेट्रोल के लिए 17.82 रुपये चुकाते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
पेट्रोल की कीमत - फोटो : iStock
चौथे स्थान पर अल्जीरिया का नाम
दुनिया के सबसे सस्ते पेट्रोल के मामले में चौथे स्थान पर अल्जीरिया का नाम आता है। अफ्रीकी देश अल्जीरिया यूरोपीय देशों की जल सीमा से सटा हुआ है। अल्जीरिया में पेट्रोल की कीमत अभी 25.15 रुपये प्रति लीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पेट्रोल की कीमत - फोटो : iStock
कुवैत में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 25.25 रुपये
वेनेजुएला, ईरान, अंगोला और अल्जीरिया के बाद कुवैत में दुनिया का सबसे सस्ता पेट्रोल मिलता है। कुवैत में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 25.25 रुपये है। बता दें कि ईरान की ही तरह कुवैत में भी कच्चे तेल का उत्पादन होता है। इसलिए कुवैत से कई देश कच्चा तेल खरीदते हैं।

स्रोत: globalpetrolprices.com
नोट: भारत के  दाम 15 फरवरी 2021 के हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें