फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की बात: अपनी बेटी के नाम इस योजना में जरूर करें निवेश, मिलेगा बेहतर रिटर्न और पैसा भी रहेगा सुरक्षित

Thu, 04 Nov 2021 09:42 AM IST
सोनू शर्मा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
आमतौर पर बेटियों की पढ़ाई-लिखाई से लेकर शादी तक, हर बात की चिंता माता-पिता को बहुत रहती है। माता-पिता अक्सर यह सोचते रहते हैं कि ऐसा क्या किया जाए कि बेटियों का भविष्य अच्छा हो, वो अच्छे से पढ़-लिख सकें। दरअसल, सबसे ज्यादा चिंता उनकी उच्च शिक्षा और शादी को लेकर होती है, क्योंकि इन दोनों कामों में ही बहुत पैसे खर्च होते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि माता-पिता शुरू से ही बेटियों के नाम से कहीं न कहीं निवेश शुरू करें, ताकि जब वो उच्च शिक्षा और शादी की उम्र तक पहुंचें तो उस निवेश की रकम का सही इस्तेमाल हो सके। बेटियों के नाम पर निवेश करने की सबसे अच्छी योजना है सुकन्या समृद्धि योजना। इसकी सबसे अच्छी बात ये है कि इसमें आपको बेहतर रिटर्न मिलेगा और साथ ही आपका पैसा भी सुरक्षित रहेगा। आइए जानते हैं इस योजना के बारे में विस्तार से... 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
सुकन्या समृद्धि योजना में फिलहाल सालाना ब्याज दर 7.6 फीसदी है। यह तिमाही आधार पर बढ़-घट भी सकता है। इस योजना में निवेश किए गए पैसे कंपाउंड इंटरेस्ट यानी चक्रवृद्धि ब्याज के आधार पर बढ़ते हैं, यानी आपको फायदा ही फायदा है। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
इस योजना की सबसे खास बात ये है कि इसमें कोई भी निवेश कर सकता है। इसमें एक वित्त वर्ष में न्यूनतम 250 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक निवेश किया जा सकता है। इस योजना की एक और खास बात है कि एक महीने या एक वित्त वर्ष में पैसे जमा करने की संख्या पर कोई सीमा नहीं है और इस योजना में जमा की गई राशि पर इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80C के तहत छूट भी मिलती है। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
इस योजना में निवेश के लिए शर्त ये है कि आपकी बेटी की उम्र 10 साल से कम होनी चाहिए और अधिकतम दो बेटियों के नाम से ही सुकन्या समृद्धि योजना का अकाउंट खुल सकता है। हालांकि जुड़वां या तीन बच्चियों के जन्म की स्थिति में दो से ज्यादा अकाउंट्स खोले जा सकते हैं। अकाउंट आप किसी भी बैंक या पोस्ट ऑफिस में खुलवा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
इस योजना में अधिकतम 15 सालों तक की अवधि तक निवेश करना होता है, जबकि इस योजना में खोले गए अकाउंट्स को खोलने की तारीख के 21 साल बाद बंद किया जा सकता है। हालांकि अगर बेटी की उम्र 18 साल होने पर उसकी शादी हो गई तो इस स्थिति में अकाउंट को बंद किया जा सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें