फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Business Roundup: मदर डेयरी का एलान; बाजार में तेजी, रेपो रेट पर दावा समेत बिजनेस की खबरें एक क्लिक में पढ़ें

Tue, 16 Sep 2025 06:18 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Business Roundup: मदर डेयरी के उत्पादों की कीमतों में कटौती का एलान और शेयर बाजार में हरियाली की वापसी समेत कारोबारी जगत की हर खबर एक ही जगह पर इंफोग्राफिक्स के साथ पढ़ें अमर उजाला की विशेष पेशकश बिजनेस राउंडअप में। यहां जानिए बाजार का पूरा हाल बस एक ही क्लिक में।
विज्ञापन
1 of 12
बिजनेस राउंडअप - फोटो : amarujala.com
मदर डेयरी ने जीएसटी में सुधारों के सरकार के फैसले के बाद अपने उत्पादों की कीमतों में कटौती का एलान किया है। नई कीमतें 22 सितंबर से लागू होंगी। वहीं, सोमवार की गिरावट के बाद मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुए। सरकार ने वीआरएस लेने वाले केंद्रीय कर्मचारियों के पेंशन से जुड़ी एक बड़ी जानकारी भी साझा की है। ऐसी ही खबरों के साथ कारोबार जगत का पूरा हाल इंफोग्राफिक्स के साथ एक ही क्लिक पर यहां पढ़ें।
विज्ञापन

2 of 12
मदर डेयरी उत्पादों की कीमतों में कमी - फोटो : amarujala.com

मदर डेयरी ने कीमतों में कटौती का किया एलान

मदर डेयरी ने कहा है कि वह सरकार की ओर से वस्तु व सेवा कर (जीएसटी) 2.0 में किए गए बड़े बदलावों के बाद इससे प्रभावित अपने सभी डेयरी और खाद्य उत्पादों की कीमतों में कटौती कर रही है। देश के प्रचलित डेयरी ब्रांड ने बताया है कि नई कीमतें 22 सितंबर से लागू होंगी। राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी मदर डेयरी ने कहा कि पनीर (200 ग्राम) की कीमतें 95 रुपये से घटकर 92 रुपये, घी कार्टन पैक (1 लीटर) 675 रुपये से घटकर 645 रुपये और मक्खन 100 ग्राम की कीमतें 62 रुपये से घटकर 58 रुपये हो जाएंगी। दूध की कीमतों के बारे में मदर डेयरी के एलान से जुड़ी यह महत्वपूर्ण खबर यहां पढ़ें
विज्ञापन

3 of 12
पेंशन - फोटो : amarujala.com

20 साल या अधिक की सेवा के बाद वीआरएस लेने वाले कर्मचारी सुनिश्चित भुगतान के हकदार

कार्मिक मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि हाल ही में अधिसूचित नियमों के तहत केंद्र सरकार के कर्मचारी 20 साल या उससे अधिक की सेवा पूरी करने के बाद स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का विकल्प चुनने पर एक सुनिश्चित भुगतान यानी पेंशन पाने के हकदार हैं। केंद्रीय कर्मचारियों से जुड़ी यह अहम खबर यहां पढ़ें

4 of 12
शेयर मार्केट क्लोजिंग - फोटो : amarujala.com

शेयर मार्केट क्लोजिंग: बढ़त के साथ बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी 

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। बेंचमार्क सेंसेक्स और निफ्टी में एक प्रतिशत का उछाल हुआ। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 594.95 अंक या 0.73 प्रतिशत उछलकर 82,380.69 अंक पर बंद हुआ। वहीं 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 169.90 अंक या 0.68 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,239.10 पर आ गया। मंगलवार को शेयर बाजार में क्या-क्या हुआ, पूरा हाल यहां पढ़ें

 
विज्ञापन

5 of 12
सोने चांदी का भाव - फोटो : amarujala.com

वायदा बाजार में सोना और चमका, 119 रुपये बढ़कर ₹110298 प्रति 10 ग्राम पर भाव

घरेलू वायदा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमत 119 रुपये बढ़कर 1,10,298 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर के करीब पहुंच गई। मजबूत वैश्विक संकेतों के कारण निवेशकों ने इस सप्ताह अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद से पहले अपनी स्थिति मजबूत कर ली। सोने के वायदा बाजार से जुड़ी यह अहम खबर यहां पढ़ें

 
विज्ञापन

6 of 12
जीएसटी में सुधार - फोटो : amarujala.com

खुदरा सप्लाई चेन जीएसटी सुधारों से मिली छूटों का करें विज्ञापन, सरकार का निर्देश

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने हाल ही में जीएसटी दरों को युक्तिसंगत बनाने के कारण खुदरा शृंखलाओं को मिली छूट को प्रमुखता से प्रदर्शित करने और विज्ञापन देने का निर्देश दिया है।भारतीय खुदरा विक्रेता संघ को भेजे गए पत्र में उद्योग व आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने कहा कि खुदरा विक्रेताओं को रसीद/बिल में जीएसटी कटौती को जीएसटी छूट के रूप में दर्शाना चाहिए और अधिक प्रभाव वाले उत्पादों पर अधिक ध्यान दिया जाना चाहिए। पूरी खबर यहां पढ़ें

 
विज्ञापन

7 of 12
मॉर्गन स्टेनली रिपोर्ट - फोटो : amarujala.com

मार्गन स्टेनली का दावा- आरबीआई ब्याज दरों में 25 आधार अंकों की कर सकता है कटौती

भारतीय रिजर्व बैंक अक्तूबर और दिसंबर में ब्याज दरों में 25 आधार अंकों की कटौती कर सकता है। मॉर्गन स्टेनली की रिपोर्ट में यह संभावना जताई गई है। वैश्विक ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि केंद्रीय बैंक के पास अब मौद्रिक ढील की गुंजाइश है, क्योंकि महंगाई लक्ष्य से नीचे बनी है। भारतीय रिजर्व बैंक की एमपीसी से पहले उसके फैसलों के अनुमानों से जुड़ी खबर यहां पढ़ें।

 

8 of 12
विनय मोहन क्वात्रा - फोटो : amarujala.com

भारत-अमेरिका के बीच स्पेस साझेदारी का नया दौर शुरू, बोले विनय मोहन क्वात्रा

अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने भारत और अमेरिका के बीच अंतरिक्ष सहयोग को दोनों देशों की साझेदारी का मजबूत स्तंभ बताया। उन्होंने कहा कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी (नासा) के बीच सहयोग 'फलदायी और ऐतिहासिक' रहा है। पूरी खबर यहां पढ़ें

9 of 12
जीएसटी के स्लैब में बदलाव से राहत - फोटो : amarujala.com

रिपोर्ट में दावा: त्योहारी मांग और जीएसटी सुधारों से कंज्यूमर सेक्टर को मिल सकती है रफ्तार 

सिस्टेमैटिक्स रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार त्योहारी मांग और जीएसटी सुधारों के चलते वित्त वर्ष 2026 की दूसरी छमाही में उपभोक्ता सेक्टर की स्थिति बेहतर होगी। हालांकि, ग्रामीण मांग अब भी नाजुक स्थिति में बनी हुई है। ग्रामीण बाजारों में रिकवरी आय वृद्धि से नहीं, बल्कि महंगाई घटने के कारण दिखाई दे रही है। यहां पढ़ें पूरी खबर

10 of 12
भारत और अमेरिका के बीच व्यापार - फोटो : amarujala.com

भारत अमेरिका से खरीदेगा समुद्री गश्ती विमान पी-8आई

भारत और अमेरिका के बीच जल्द ही चार अरब डॉलर के नए P-8I गश्ती विमान सौदे पर बातचीत होने वाली है। बोइंग और अमेरिकी अधिकारियों का दल भारत आ रहा है। पहले से नौसेना के पास 12 P-8I विमान हैं। तेजस इंजन डील के बाद यह सौदा दोनों देशों के रक्षा संबंधों में नई गर्मजोशी का संकेत है। यहां पढ़ें पूरी खबर

11 of 12
Share Market - फोटो : Amar Ujala

शेयर मार्केट ओपनिंग: शेयर बाजार में हरियाली लौटी

सोमवार को उतार-चढ़ाव के बाद घरेलू शेयर बाजार हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को हरे निशान पर खुला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 201.69 अंक चढ़कर 81,987.43 पर और निफ्टी 52.8 अंक बढ़कर 25,122 पर आ गया। ऐसे ही शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे बढ़कर 88.04 पर पहुंच गया। भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार वार्ता में प्रगति की उम्मीद के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में बेंचमार्क इक्विटी सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी दर्ज की गई। पूरी खबर यहां पढ़ें
विज्ञापन

12 of 12
भारत अमेरिका के बीच व्यापार वार्ता - फोटो : amarujala.com

अमेरिका से व्यापार समझौते के लिए छठे दौर की होगी बातचीत

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रुख में आई नरमी के बीच भारत और अमेरिका के बीच मंगलवार को राजधानी दिल्ली में द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) पर वार्ता हुई। बैठक ऐसे समय हुई, जब अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भारतीय निर्यात पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाया है। इससे भारतीय निर्यात पर कुल टैरिफ 50 फीसदी तक पहुंच गया है, जो अमेरिका के किसी भी साझेदार पर सबसे ऊंचा है। इस बातचीत पर प्रधानमंत्री ने भी अपनी राय दी है। पीएम मोदी ने क्या कहा है? जानने के लिए यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें