Business Roundup: शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला सातवें दिन भी जारी रहा। इस बीच अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सात पैसे की गिरावट के साथ 88.79 (अनंतिम) के अपने सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ। वहीं चांदी की कीमत 7,000 रुपये बढ़कर 1.5 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंची। बिजनेस राउंडअप में पढ़ें कारोबार जगत की खबरें एक ही जगह पर, एक ही क्लिक में।
शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला सातवें दिन भी जारी रहा, क्योंकि इस सप्ताह के अंत में आरबीआई के ब्याज दर पर निर्णय से पहले लगातार विदेशी फंडों की निकासी से बैंक शेयरों में गिरावट आई। सोमवार को रुपया सीमित दायरे में मजबूत हुआ और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सात पैसे की गिरावट के साथ 88.79 (अनंतिम) के अपने सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ। भारत ने भूटान के साथ दो नई रेल परियोजनाओं का एलान किया। मजबूत आर्थिक विकास और वैश्विक परिस्थितियों के बीच मूडीज रेटिंग्स ने सोमवार को भारत की दीर्घकालिक स्थानीय और विदेशी मुद्रा जारीकर्ता रेटिंग और स्थानीय मुद्रा से जुड़ी रेटिंग को Baa3 पर बरकरार रखा। आइए बिजनेस राउंडअप में इन खबरों पर विस्तार से एक नजर डालें।
विज्ञापन
2 of 11
शेयर बाजार का हाल बेहाल।
- फोटो : अमर उजाला
लगातार सातवें दिन गिरा शेयर बाजार
बेंचमार्क शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी सोमवार को उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में मामूली गिरावट के साथ बंद हुए। इससे इनमें गिरावट का सिलसिला सातवें दिन भी जारी रहा, क्योंकि इस सप्ताह के अंत में आरबीआई के ब्याज दर पर निर्णय से पहले लगातार विदेशी फंडों की निकासी से बैंक शेयरों में गिरावट आई। सोमवार को रुपया सीमित दायरे में मजबूत हुआ और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सात पैसे की गिरावट के साथ 88.79 (अनंतिम) के अपने सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ। शेयर बाजार का पूरा हाल यहां जानें
विज्ञापन
3 of 11
भूटान-भारत की बैठक
- फोटो : X/ @AIRNewsHindi
भारत ने भूटान के साथ दो सीमा पार रेल परियोजनाओं का किया एलान
भारत ने सोमवार को भूटान के साथ दो नई रेल परियोजनाओं का एलान किया। सरकार ने बताया कि भूटान के शहरों समत्से और गेलेफू के लिए 4,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से दो सीमा पार रेल संपर्क स्थापित किए जाएंगे। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने एक मीडिया ब्रीफिंग के दौरान इन रेल परियोजनाओं की जानकारी दी। मिसरी ने कहा कि दोनों सरकारें बानरहाट (पश्चिम बंगाल) को समत्से से और कोकराझार (असम) को गेलेफू से जोड़ने के लिए दो सीमापार रेल संपर्क स्थापित करने पर सहमत हो गई हैं। पूरी खबर यहां विस्तार से पढ़ें
4 of 11
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : एएनआई (फाइल)
मूडीज ने भारत की Baa3 रेटिंग्स को रखा बरकरार
मजबूत आर्थिक विकास और वैश्विक परिस्थितियों के बीच मूडीज रेटिंग्स ने सोमवार को भारत की दीर्घकालिक स्थानीय और विदेशी मुद्रा जारीकर्ता रेटिंग और स्थानीय मुद्रा से जुड़ी रेटिंग को Baa3 पर बरकरार रखा। मूडीज ने अपने बयान में बताया भारत के लिए स्थिर दृष्टिकोण का कारण देश के सुधरते राजकोषीय मानक और प्रतिस्पर्धियों की तुलना में मजबूत संभावनाएं हैं। पूरी खबर विस्तार से यहां पढ़ें
विज्ञापन
5 of 11
सोने-चांदी का भाव
- फोटो : Adobestock
कमजोर डॉलर के कारण सोना-चांदी नई ऊंचाई पर
मजबूत वैश्विक मांग के बीच सोने- चांदी की कीमतों में उछाल देखा गया। राजधानी दिल्ली में सोमवार को चांदी की कीमत 7,000 रुपये बढ़कर 1.5 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंची। वहीं सोना 1,500 रुपए की तेजी के साथ 1,19,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए शिखर पर पहुंच गया। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी 1,500 रुपए की तेजी के साथ 1,18,900 रुपए प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने इसकी पुष्टि की है। सर्राफा बाजार का पूरा हाल यहां जानें
विज्ञापन
6 of 11
भारतीय रिजर्व बैंक
- फोटो : ANI
सरकार ने एससी मुर्मू को आरबीआई का डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया
सरकार ने शिरीष चंद्र मुर्मू को तीन साल के कार्यकाल के लिए भारतीय रिजर्व बैंक का डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया है। सूत्रों ने सोमवार को बताया कि मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। मुर्मू वर्तमान में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) में कार्यकारी निदेशक हैं। मुर्मू, राजेश्वर राव का स्थान लेंगे। वे वर्तमान में बैंकिंग विनियमन और अन्य विभागों के प्रभारी डिप्टी गवर्नर हैं। राव का कार्यकाल 8 अक्तूबर को समाप्त हो रहा है। पूरी खबर यहां विस्तार से पढ़ें
विज्ञापन
7 of 11
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Istock
जीएसटी सुधार के बाद एनसीएच को मिली 3000 शिकायतें
जीएसटी सुधार लागू होने के बाद राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन (एनसीएच) को जीएसटी से संबंधित 3,000 शिकायतें मिली है। उपभोक्ता मामलों की सचिव निधि खरे ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इन शिकायतों को सीबीआईसी (केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर व सीमा शुल्क बोर्ड) को भेजा जा रहा है। मंत्रालय उन मामलों पर कड़ी निगरानी रख रहा है, जहां जीएसटी दरों में कमी का लाभ उपभोक्ताओं को देने से बचने के लिए भ्रामक छूट प्रथाओं के माध्यम से उपभोक्ताओं को धोखा दिया जा रहा है। पूरी खबर यहां पढ़ें
8 of 11
अदाणी समूह
- फोटो : एएनआई
अदाणी समूह के मुखिया बेटे जीत संग पहुंचे जुबिन गर्ग के घर
अदाणी समूह के प्रमुख और उद्योगपति गौतम अदाणी और उनके बेटे जीत अदाणी ने रविवार को असम के गुवाहाटी में दिवंगत गायक-संगीतकार ज़ुबीन गर्ग के घर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुलाकात के बाद शुक्रवार को सोमवार को गौतम अदाणी ने एक्स पर लिखा कि कल, गुवाहाटी में, मैं ज़ुबीन गर्ग के परिवार से मिला, जो एक सच्चे दिग्गज थे। इनका संगीत पूर्वोत्तर की धड़कन बन गया और जिनका लोगों के प्रति प्रेम पीढ़ियों तक हमेशा गूंजता रहेगा। पूरी खबर यहां पढ़ें
9 of 11
सुप्रीम कोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
सहारा समूह की संपत्ति अदाणी प्रॉपर्टीज को बेचने की तैयारी
सहारा समूह की कंपिनयों के भविष्य से जुड़ी एक बड़ी जानकारी सामने आई है। कंपनी के नीति निर्धारक समूह की संपत्तियों को अदाणी प्रापॅपर्टीज प्राइवेट लिमिटेट को बेचने की तैयारी कर रहे हैं। इसकी अनुमति के लिए सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दाखिल की गई है। सहारा इंडिया कमर्शियल कॉरपोरेशन लिमिटेड (एसआईसीसीएल) ने महाराष्ट्र में एम्बी वैली और लखनऊ में शाहरा शहर समेत विभिन्न संपत्तियों को अदाणी प्रॉपर्टीज प्राइवेट लिमिटेड को बेचने की अनुमति के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। पूरी खबर यहां पढ़ें
10 of 11
भारतीय अर्थव्यवस्था।
- फोटो : amarujala
चुनाव के बाद मुफ्त रेवड़ी वाले वादे पूरा करने से बढ़ा राज्यों का खर्च
पिछले 20 वर्षों के आंकड़ों से पता चला है कि चुनाव के बाद मुफ्त रेवड़ी के कारण राज्यों का खर्च बढ़ता है। एमके रिसर्च की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले कुछ साल राज्य चुनावों से भरे रहे हैं। इस दौरान 10 प्रमुख राज्यों में चुनाव हुए। इनमें से लगभग हर राज्य ने, खासकर महिलाओं के लिए, पार्टी लाइन की परवाह किए बिना, नई मुफ्त योजनाएं शुरू कीं। ऐसी योजनाएं चुनाव जीतने की एक मजबूत रणनीति साबित हुई हैं और सभी राज्यों में एक आम बात बन गई हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें
भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की तीन दिवसीय बैठक आज मुंबई में शुरू हो गई। इस बैठक में समिति के सदस्य रेपो रेट सहित प्रमुख नीतिगत दरों पर निर्णय लेने से पहले मौजूदा आर्थिक हालात की समीक्षा करेंगे। विशेषज्ञों ने उम्मीद जताई है कि सितम्बर में ब्याज दरों में कटौती करना उचित और तर्कसंगत है, क्योंकि मुद्रास्फीति नियंत्रण में है और आगे इसमें और कमी आने की संभावना है। पूरी खबर यहां विस्तार से पढ़ें