Business Roundup: मोतीलाल ओसवाल की सरकारी बैंक (पीएसबी) मुनाफे के नए दौर में प्रवेश कर चुके हैं। क्रिसिल इंटेलिजेंस की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि अमेरिका की ओर से लगाया गया उच्च टैरिफ भारत के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। बिजनेस राउंडअप में पढ़ें कारोबार जगत की खबरें एक ही जगह पर, एक ही क्लिक में।
मोतीलाल ओसवाल की ताजा रिपोर्ट के अनुसार सरकारी बैंकों का कुल मुनाफा रिकॉर्ड ₹1.5 लाख करोड़ तक पहुंच गया है। वित्त वर्ष 2020 से पीएसबी का बाजार पूंजीकरण लगभग पांच गुना बढ़ गया है। क्रिसिल इंटेलिजेंस की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अमेरिका की ओर से लगाए गए उच्च टैरिफ से भारतीय वस्तुओं के निर्यात और निवेश दोनों पर असर पड़ेगा। अमर उजाला नवाचार और अनुसंधान में उत्कृष्टता पाने वाली एमएसएमई कंपनियों को एमएसएमई फॉर भारत अवार्ड्स 2025 से सम्मानित करने जा रहा है। इस बीच मुंबई हवाई अड्डे पर आठ महीनों में 50 लाख से अधिक अंतरराष्ट्रीय यात्रियों ने आगमन किया है। आइए बिजनेस राउंडअप में इन खबरों पर विस्तार से एक नजर डालें।
विज्ञापन
2 of 12
सरकारी बैंकों का मुनाफा बढ़ा
- फोटो : आईस्टॉक
सरकारी बैंकों का मुनाफा बढ़ा
सरकारी बैंक (पीएसबी) मुनाफे के नए दौर में प्रवेश कर चुके हैं। मोतीलाल ओसवाल की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, इन बैंकों का रिटर्न ऑन एसेट्स (ROA) एक प्रतिशत से अधिक हो गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि मजबूत बैलेंस शीट, बेहतर एसेट क्वालिटी और स्थिर क्रेडिट ग्रोथ ने इस उछाल में योगदान दिया है। वित्त वर्ष 2020 से पीएसबी का बाजार पूंजीकरण लगभग पांच गुना बढ़ गया है। इसके अलावा, कवर किए गए बैंकों की समग्र कमाई FY26 से FY28 तक 14 प्रतिशत की सीएजीआर से बढ़ने की उम्मीद है। पूरी खबर यहां विस्तार से पढ़ें
विज्ञापन
3 of 12
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
भारतीय उत्पादों पर अमेरिका की भारी टैरिफ से बढ़ सकती है चुनौती
अमेरिका की ओर से लगाया गया उच्च टैरिफ भारत के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। क्रिसिल इंटेलिजेंस की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि टैरिफ से भारतीय वस्तुओं के निर्यात और निवेश दोनों पर असर पड़ेगा। हालांकि, नरम मुद्रास्फीति और ब्याज दरों में कटौती से प्रेरित घरेलू खपत से विकास को समर्थन मिलने की उम्मीद है। इसमें कहा गया है कि उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) मुद्रास्फीति चालू वित्त वर्ष में घटकर 3.5 प्रतिशत रह जाने की संभावना है, जो पिछले वर्ष 4.6 प्रतिशत थी। यहां पढ़ें पूरी खबर
4 of 12
अमर उजाला एमएसएमई फॉर भारत अवार्ड्स
- फोटो : amarujala.com
अमर उजाला दे रहा नवाचार-रिसर्च में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मान
अमर उजाला नवाचार और अनुसंधान में उत्कृष्टता पाने वाली एमएसएमई कंपनियों को एमएसएमई फॉर भारत अवार्ड्स 2025 से सम्मानित करने जा रहा है। यह भव्य आयोजन 9 अक्टूबर को भारत मंडपम, नई दिल्ली में होगा, मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय एमएसएमई मंत्री जीतनराम मांझी उपस्थित रहेंगे। इस पुरस्कार समारोह में कुल 15 श्रेणियोंमें एमएसएमई उद्यमियों को गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज अवार्ड दिए जाएंगे। अगर आप भी गुणवत्ता और स्थिरता पुरस्कार 2025 के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो अभी करें। आवेदन नि:शुल्क है। इससे संबंधित खबरें यहां और यहां पढ़ें
विज्ञापन
5 of 12
छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (सीएसएमआईए)
- फोटो : ANI
मुंबई हवाई अड्डे ने 50 लाख अंतरराष्ट्रीय यात्रियों का स्वागत किया
छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (सीएसएमआईए) ने जनवरी 2025 और अगस्त 2025 के बीच 50 लाख से अधिक विदेशी यात्रियों का स्वागत किया। पिछले तीन वर्षों में, हवाई अड्डे पर अंतरराष्ट्रीय आगमन 21 प्रतिशत की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (सीएजीआर) से बढ़ा है। यह वैश्विक यात्रा मानचित्र पर मुंबई की लगातार बढ़ती प्रमुखता को उजागर करता है।
55 अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों से सीधी कनेक्टिविटी के साथ, सीएसएमआईए ने इस क्षेत्र में सबसे अधिक वैश्विक रूप से जुड़े हवाई अड्डों में से एक के रूप में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। यहां पूरी खबर विस्तार से पढ़ें
विज्ञापन
6 of 12
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobestock
अंडमान ब्लॉक में विजयपुरम-2 कुएं से प्राकृतिक गैस मिलने का पता चला
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली महारत्न कंपनी ऑयल इंडिया लिमिटेड (OIL) ने अंडमान शैलो ऑफशोर ब्लॉक में अपने दूसरे अन्वेषणीय कुएं में प्राकृतिक गैस मिलने की पुष्टि की है। कंपनी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। कंपनी ने बताया कि विजयपुरम-2 नामक यह कुआं ऑफशोर अंडमान ब्लॉक AN-OSHP-2018/1 में खोदा गया था। यह ओपन एक्रेज लाइसेंसिंग पॉलिसी (OALP) के तहत आता है। प्रारंभिक परीक्षणों में गैस के नमूने लेने के बाद प्राकृतिक गैस की उपस्थिति की पुष्टि हुई। यहां पढ़ें पूरी खबर विस्तार से
विज्ञापन
7 of 12
रूसी उप प्रधानमंत्री दिमित्री पेत्रुशेव और केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल
- फोटो : ANI
पीयूष गोयल ने रूसी उप प्रधानमंत्री से की मुलाकात
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को रूस के उप प्रधानमंत्री दिमित्री पेत्रुशेव से मुलाकात की। इसमें दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय आर्थिक और व्यापार संबंधों को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा हुई। गोयल ने जोर देकर कहा कि इस सहयोग से आपसी विकास के लिए बड़े अवसर खुलेंगे और भारत-रूस के रणनीतिक संबंध और मजबूत होंगे। पूरी खबर यहां विस्तार से पढ़ें
तीन महीने में एक्सेंचर से 11000 कर्मचारियों की छंटनी
ग्लोबल कंसल्टिंग फर्म एक्सेंचर ने पिछले तीन महीनों में दुनिया भर में 11,000 से ज्यादा कर्मचारियों की छंटनी की है। टेक जानकारों का मानना है कि तेजी से बढ़ रही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक की मांग और कॉरपोरेट सेक्टर में सुस्ती इसकी बड़ी वजह है। कंपनी की सीईओ जूली स्वीट ने कहा कि रिस्किलिंग की तुलना में कर्मचारियों को बाहर निकालना कंपनी के लिए बेहतर विकल्प साबित हो रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह छंटनी 865 मिलियन डॉलर के पुनर्गठन प्रोग्राम का हिस्सा है, जिसके तहत कंपनी अपने वर्कफोर्स को एआई- संचालित समाधानों की मांग के अनुरूप ढाल रही है। पूरी खबर विस्तार से पढ़ें
9 of 12
ओडिशा को पीएम मोदी ने दी करोड़ों की सौगात
- फोटो : वीडियो ग्रैब - नरेंद्र मोदी यूट्यूब
ओडिशा को पीएम मोदी ने दी करोड़ों की सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ओडिशा के झारसुगुड़ा पहुंचे हैं। जहां उन्होंने कई क्षेत्रों में 60,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया है। इनमें दूरसंचार, रेलवे, उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास और ग्रामीण आवास जैसे कई क्षेत्रों की परियोजनाएं शामिल हैं। देश के संचार तंत्र को मजबूत करने के लिए, प्रधानमंत्री ने 97500 से अधिक मोबाइल 4जी टॉवर्स का उद्घाटन किया। इन टॉवर्स का निर्माण लगभग 37000 करोड़ रुपये की लागत से स्वदेशी तकनीक के साथ किया गया है। पूरी खबर यहां विस्तार से पढ़ें
10 of 12
CBI
- फोटो : अमर उजाला
सीबीआई ने तीन शहरों में 12 ठिकानों पर मारा छापा
कोलकाता, बंगलूरू और मुंबई में सीबीआई ने शनिवार को 12 ठिकानों पर छापेमारी की। एजेंसी ने यह कदम सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर छह अलग-अलग मामलों में दर्ज एफआईआर के आधार पर उठाया है। आरोप है कि बिल्डरों और वित्तीय संस्थानों के अधिकारियों ने मिलकर घर खरीदारों को धोखा दिया और उनसे ठगी की। अधिकारियों के अनुसार, सीबीआई बिल्डरों और वित्तीय संस्थानों के अधिकारियों के बीच इस कथित गठजोड़ की जांच कर रही है। यहां पूरी खबर विस्तार से पढ़ें
11 of 12
एचडीएफसी बैंक
- फोटो : i stock
दुबई में स्थित एचडीएफसी बैंक की शाखा के खिलाफ की गई कार्रवाई
एचडीएफसी बैंक की दुबई शाखा से जुड़ी एक अहम जानकारी सामने आई है। स्थानीय नियामक ने अपनी दुबई इंटरनेशनल फाइनेंशियल सेंटर शाखा में नए ग्राहकों को जोड़ने से रोक दिया है। भारत के निजी क्षेत्र के सबसे बड़े ऋणदाता एचडीएफसी बैंक ने बताया है कि उसने दुबई वित्तीय सेवा प्राधिकरण के नोटिस का अनुपालन करने के लिए जरूरी कदम उठाए हैं और नियामक के इस फैसले से बैंक के संचालन पर कोई बड़ा प्रभाव नहीं पड़ेगा। एचडीएफसी बैंक के खिलाफ किन उल्लंघनों के लिए कार्रवाई की गई है। इसकी सटीक जानकारी सामने नहीं आई है। पूरी खबर यहां पढ़ें
एनटीपीसी ने वित्त वर्ष 2024-25 का अंतिम लाभांश ऊर्जा मंत्रालय को दिया
सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एनटीपीसी ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए अंतिम लाभांश के रूप में ऊर्जा मंत्रालय को 3,248 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। कंपनी के बयान के अनुसार, एनटीपीसी के सीएमडी गुरदीप सिंह ने निदेशक मंडल के साथ 25 सितंबर को सचिव (विद्युत) पंकज अग्रवाल की मौजूदगी में ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल को अंतिम लाभांश भुगतान की सलाह पेश की। पूरी खबर यहां विस्तार से पढ़ें