फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banking Knowledge: जानिए क्या होता है NEFT, RTGS और IMPS ट्रांजैक्शन में अंतर, यहां समझे आसान भाषा में

Sat, 13 Nov 2021 03:54 PM IST
संकल्प सिंह बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
difference between neft imps and rtgs - फोटो : iStock
ऑनलाइन बैंकिंग के जरिए पैसों को ट्रांसफर करते समय आपने NEFT, RTGS और IMPS ट्रांजैक्शन के बारे में जरूर सुना होगा। भारत में पैसों को भेजने के लिए सबसे ज्यादा नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर (NEFT), रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (RTGS) और इमीडियेट मोबाइल पेमेंट सर्विस (IMPS) का इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि बीते कुछ सालों में भारत में यूपीआई के जरिए होने वाली लेन देन में भी काफी वृद्धि देखने को मिली है। इसी कड़ी में आज हम आपको NEFT, RTGS और IMPS के जरिए होने वाली ट्रांजैक्शन के बीच के खास अंतर को बताने वाले हैं। जानकारी के लिए बता दें कि NEFT और RTGS को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा लाया गया था। वहीं दूसरी तरफ IMPS को नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ने प्रारंभ किया था। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इन तीनों ही भुगतान प्रणाली के बीच के खास अंतर के बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
difference between neft imps and rtgs - फोटो : iStock

नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर (NEFT)

NEFT भुगतान करने की एक प्रणाली है। इस प्रणाली के अंतर्गत आपके द्वारा भेजे गए पैसे उसी समय बेनेफिशरी के अकाउंट में क्रेडिट नहीं होते हैं। इसमें करीब आधे घंटे का समय लगता है। हर आधे घंटे में NEFT के फंड ट्रांसफर बैच रिलीज होते हैं। इस कारण जब आप NEFT के माध्यम से पैसों का भुगतान करते हैं, तो उसे करीब आधे घंटे का समय बेनेफिशरी के अकाउंट में ट्रांसफर होने के लिए लगता है।
विज्ञापन

3 of 5
difference between neft imps and rtgs - फोटो : pixabay
इस भुगतान प्रणाली के जरिए आप न्यूनतम 1 रुपये का ट्रांसफर कर सकते हैं। वहीं अधिकतम आप कितनी भी बड़ी राशि का ट्रांसफर अपने बैंक से कर सकते हैं। इसकी सर्विस टाइमिंग कार्य दिवसों में (दूसरे और चौथे शनिवार को छोड़कर) सुबह 8 से शाम 7 बजे तक होती है।

4 of 5
difference between neft imps and rtgs - फोटो : pixabay

रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (RTGS)

रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट के अंतर्गत आपके द्वारा भेजा गया पैसा उसी समय व्यक्ति के अकाउंट में पहुंच जाता है। इस भुगतान प्रणाली में पैसों को भेजते वक्त आपको इंतजार नहीं करना पड़ता है। RTGS के जरिए आप न्यूनतम 2 लाख रुपये भेज सकते हैं। वहीं अधिकतम आप कितनी भी बड़ी राशि को भेज सकते हैं। इसकी सर्विस टाइमिंग कार्य दिवस के दिनों में सुबह 8 से शाम 6 बजे तक होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
difference between neft imps and rtgs - फोटो : istock

इमीडियेट मोबाइल पेमेंट सर्विस (IMPS)

इस भुगतान प्रणाली के अंतर्गत आप 1 रुपयेे से 2 लाख रुपयेे तक की राशि को ट्रांसफर कर सकते हैं। IMPS के जरिए भेजे गए पैसे उसी समय बेनेफिशरी के खाते में पहुंच जाते हैं। इसकी सर्विस टाइमिंग 365 दिन 24*7 है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें