आज की इस उपभोक्तावादी संस्कृति में क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल जम कर किया जा रहा है। लोग बड़े पैमाने पर चीजों की खरीदारी के लिए क्रेडिट कार्ड का उपयोग करते हैं। इसी वजह से बीते कुछ सालों में इसका चलन काफी बढ़ा है। आजकल तो कई बड़ी ई कॉमर्स कंपनियां क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल के लिए बड़े बड़े ऑफर्स भी देती हैं। इस कारण कई लोग इन लुभावने ऑफर का लाभ उठाने के लिए अपने क्रेडिट कार्ड को जनरेट करते हैं। हालांकि लोगों को ये पता नहीं होता कि क्रेडिट कार्ड एक कर्ज है। अगर आप समय पर इसका भुगतान नहीं करते तो आपका सिबिल स्कोर खराब होता है। ऐसे में आपको काफी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। इसी कड़ी में आज हम आपको उन बातों का बताने वाले हैं, जिनका क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते वक्त विशेष ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से -