फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Zombie: दुनिया में फैल सकती है नई महामारी! बर्फ के नीचे दबे हैं जोंबी वायरस, वैज्ञानिकों ने दी बड़ी चेतावनी

Tue, 23 Jan 2024 08:21 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Zombie Virus - फोटो : iStock
Zombie Virus: कोरोना महामारी से अभी दुनिया उबर भी नहीं पाई है कि वैज्ञानिकों ने अब एक नए खतरनाक वायरस को लेकर चेतावनी दी है। वैज्ञानिकों का कहना है कि तबाही मचाने वाले यह वायरस आर्कटिक और अन्य स्थानों पर बर्फ की चोटियों के नीचे दबे हुए हैं। इस खतरनाक और तबाही मचाने वाले वायरस का नाम जोंबी वायरस है। 

ब्रिटिश अखबार द गार्जियन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, वैज्ञानिकों ने बताया है कि पिघलने वाले आर्कटिक पर्माफ्रॉस्ट से 'जॉम्बी वायरस' निकल सकते हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि इस वायरस से दुनिया में एक भयावह स्वास्थ्य आपातकाल शुरू हो सकता है। पृथ्वी की सतह पर या उसके नीचे स्थायी रूप से जमी परत को पर्माफ्रॉस्ट कहा जाता है। इस परत में मिट्टी, बजरी और रेत होती है। यह आमतौर पर बर्फ से एक साथ बंधी होती है। 

ग्लोबल वार्मिंग की वजह से बढ़ते तापमान के कारण जमी बर्फ पिघलने लगी है, जिसकी वजह से खतरा बढ़ गया है। एक वैज्ञानिक ने बीते साल खतरे को समझने के लिए साइबेरियाई पर्माफ्रॉस्ट से लिए  नमूनों से शोध किया था और उन्होंने आर्कटिक में नीचे दबे वायरस के बारे में बताया था। वैज्ञानिक के मुताबिक, आर्कटिक में मिले वायरस जमे हुए हजारों साल बिता चुके हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
Zombie Virus - फोटो : iStock
ऐक्स-मार्सिले यूनिवर्सिटी के आनुवंशिकीविद् जीन-मिशेल क्लेवरी ने बताया कि फिलहाल दक्षिणी क्षेत्रों में उभरने वाली और उत्तर में फैलने वाली बीमारियों पर महामारी के खतरों का विश्लेषण केंद्रित हैं। उनका कहना है कि उत्तर में उभर कर दक्षिण में फैलने वाली बीमारियों पर फोकस नहीं है। उनका कहना है कि मेरा मानना है कि यह भूल है। उन्होंने बताया कि उत्तर में वायरस मौजूद हैं, जो नई महामारी ला सकते हैं। 

 
विज्ञापन

3 of 5
Zombie Virus - फोटो : iStock
रॉटरडैम में इरास्मस मेडिकल सेंटर के वैज्ञानिक मैरियन कूपमैन्स ने भी इस बात पर सहमति जताई है। उन्होंने कहा कि हमें नहीं पता है कि पर्माफ्रॉस्ट में कौन से वायरस मौजूद हैं, लेकिन मुझे लगता है कि सबसे बड़ा जोखिम है कि कोई वायरस ट्रिगर करने में सक्षम हो सकता है।

राम मंदिर: अयोध्या में गूंजे शास्त्रीय भारतीय वाद्ययंत्र के सुर, देश के हर कोने से आए कलाकार

4 of 5
Zombie Virus - फोटो : iStock
इसके साथ ही दुनिया में एक नई महामारी आ सकती है। यह कुछ भी हो सकता है। पोलियो का प्राचीन रूप हो सकता है। हजारों सालों तक पर्माफ्रॉस्ट में दबे रहने के बावजूद जीवित वायरस एक कोशिका वाले जीवों को संक्रमित कर सकते हैं। 

अजब-गजब: 2000 साल पुरानी डरावनी ममी, दुनिया के लिए आज भी रहस्य, अभी तक नसों में है खून
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Zombie Virus - फोटो : iStock
वैज्ञानिकों ने खाजा था 48,500 साल पुराना वायरस

बीते साल इससे संबंधित जांच के बाद पब्लिश जानकारी में पता चला था कि सात अलग-अलग साइबेरियाई स्थानों से कई वायरस संक्रमण फैलाने में सक्षम थे। इनमें एक वायरस का नमूना 48,500 साल पुराना है। क्लेवरी ने बताया कि जिन वायरस को अलग किया गया था, वह सिर्फ अमीबा को संक्रमित करने में सक्षम थे और मनुष्यों के लिए कोई खतरा नहीं थे। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि वर्तमान में पर्माफ्रॉस्ट में जमे वायरस ऐसा करने में सक्षम नहीं हो सकते।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें