अजब-गजब: दुनिया में कई रहस्यमयी चीजें हैं, जिनके बारे में जानकर लोग हैरान हो जाते हैं। आज हम आपको दुनिया में मौजूद एक रहस्यमयी ममी के बारे में बताएंगे, जो लोगों के लिए बड़ा रहस्य है। यह ममी 2000 साल पुरानी है, लेकिन अभी भी उसका पूरा शरीर सुरक्षित है। यह एक चीनी महिला की ममी है जिसका नाम द लेडी ऑफ दई या शिन झुई है। इस महिला की मौत 78 से 145 ईसापूर्व के बीच हुई थी। जब साल 1971 में दुर्घटनावश महिला के कब्र मिली, तो जीवाश्म विज्ञानियों की आंखें खुली की खुली रह गईं।
महिला के अंग अभी भी सही सलामत है, यह देखकर वैज्ञानिक हैरान रह गए। शिन झुई की कब्र के पास रखी चीजों को देखकर पता चला कि वह एक बहुत ही धनी महिला थी। जिंदा रहने के समय वह काफी अमीर रही होगी। इस महिला को अभी तक की सबसे सुरक्षित ममी बताया जा रहा है। अभी भी महिला की त्वचा नम है और उसकी आंखें हुई हैं। उसकी नसों में अभी भी खून बना है