क्या आप इस बात पर यकीन करेंगे कि एक फेमस रेलवे स्टेशन जो आज भारतीय रेलवे के लिए लाखों की कमाई कर रहे हैं वह महज 1 रुपए की जमीन पर बनाया गया है। जी हां, इस स्टेशन के लिए महज एक रुपए में जमीन खरीदी गई थी...
विज्ञापन
2 of 5
Nagpur railway station
अगर बात करें इस स्टेशन के इतिहास की तो आजादी से पहले की बात है जब खैरागढ़ के राजा ने यहां की जमीन ब्रिटिश सरकार को मात्र 1 रुपए में बेच दिया था। वहीं इस रेलवे स्टेशन की कीमत आज मार्केट में करोड़ों में पहुंच चुकी है। हम बात कर रहे हैं नागपुर स्टेशन की जिसकी स्थापना 15 जनवरी 1925 को तत्कालीन गवर्नर सर फ्रैंक ने की थी।
विज्ञापन
3 of 5
Nagpur railway station
आज के दिन करोड़ों का मुल्य रखनेवाली नागपुर स्टेशन की जमीन खैरागड़ के राजा ने ब्रिटिश सरकार को 1 रुपए में बेची थी। मध्य रेलवे नागपुर मंडल के इस स्टेशन की इमारत सावनेर से लाए गए बलुआ पत्थर से बनाई गई है। यही इसकी खासियत है। भारत के चुनिंदा स्टेशनों पर ही आपको यह देखने को मिल सकती है।
4 of 5
Nagpur railway station
यह एक बिजी स्टेशन बन चुका है। यहां से रोजाना 92 मेल एक्सप्रेस व 200 मालगाडियां गुजरती हैं। वर्तमान में नागपुर रेलवे स्टेशन पर 8 प्लेटफार्म बने हुए हैं। जिस पर चारों दिशाओं से आने-जाने वाली गाडियां रुकती हैं।
तेजी से विकास के बाद आज परिसर में यात्रियों के लिए कंप्यूटरीकृत आरक्षण प्रणाली और अनारक्षित टिकट प्रणाली, एसी प्रतीक्षालय, विश्रामालय, स्क्लेटर, बेस किचन, पार्किंग की व्यवस्था उपलब्ध हैं।