लॉस एंजिलिस में इन दिनों इस घटना के चर्चे जोरों पर हैं। यहां एक शख्स ने दीवानगी की सारी हदें पार करते हुए मशहूर सिंगर 'टेलर स्विफ्ट' को प्रभावित करने के चक्कर में बैंक लूट लिया। सिर्फ इतना ही नहीं वारदात के बाद शख्स ने करेंसी के साथ वो काम किया कि पूरी दुनिया जानकर दंग रह गई।
विज्ञापन
2 of 4
Taylor Swift
जानकारी के मुताबिक कनेक्टिकट के रहने वाले इस शख्स ने सारे पैसे सिंगर टेलर स्विफ्ट के ऊपर उड़ेल दिए। बाद में पुलिस ने इस बात की जानकारी दी। रिपोर्ट में बताया गया है कि शख्स ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। 27 वर्षीय ब्रूस रोले को पिछले हफ्ते एनसोनिया में गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
3 of 4
robber and Taylor Swift
रिपोर्ट में कहा गया कि रोले बैंक लूट के बाद सारा माल समेट कर गायिका के घर गया और उस पर बरसा दिया। पुलिस ने बताया कि रोले बैंक पहुंचकर कैशियर से नकदी देने की मांग की। हालांकि उसने इसके लिए न हथियार का इस्तेमाल किया और न ही कोई धमकी दी। कैशियर ने उसे अज्ञात राशि दे दी।
रोले को बाद में रोडे द्वीप पर देखा गया और उसका पीछा कर कनेक्टिकट में पकड़ लिया गया। उसने पुलिस को बताया कि वह टेलर से बेहद प्यार करता है और उसे प्रभावित करने के लिए लूट की कुछ राशि एनसोनिया में दान करना चाहता था। पुलिस उसके दावों की जांच कर रही है।