बन रही अद्भुत बिल्डिंग (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
फ्लोरिडा में बन रहे इस लिगेसी टॉवर में लोगों को महामारियों से बचाने के लिए कई तरह के उपाय किए जा रहे हैं। यहां पर बैक्टीरिया को मारने वाले रोबोट, टचलेस तकनीक के साथ ही हवा से महामारी के वायरस को मारने के लिए एडवांस्ड एयर प्यूरिफिकेशन सिस्टम भी रहेंगे। इस इमारत में लोगों की जरूरतों की तमाम सुविधाएं रहेंगी ताकि लोगों को हफ्तों, महीनों तक बिल्डिंग से बाहर ना जाना पड़े। यह खास इमारत साल 2024 तक बनकर तैयार हो सकती है।