अंतरिक्ष में कई ऐसी रहस्यमयी चीजें हैं जिनके बारे में वैज्ञानिक जानने की कोशिश कर रहे हैं। अब इस बीच वैज्ञानिकों के हाथ एक ऐसी तस्वीर लगी है जिससे उन्हें सूर्य को लेकर नई जानकारियां मिली हैं। इस तस्वीर को वॉशिंगटन नासा के हबल टेलीस्कोप ने ली है। आखिर सूर्य की मौत कैसे होगी इसका अनुमान इस तस्वीर से लग सकता है।
सूर्य का अंत कैसे होगा? यह एक महत्त्वपूर्ण प्रश्न है जिसके बारे में वैज्ञानिक लगातार रिसर्च कर रहे हैं। यह सभी को पता है कि सूर्य आखिरी में एक 'व्हाइट ड्वार्फ' में बदल जाएगा। इसका मतलब यह है कि एक जल चुके तारे का अवशेष जिसका प्रकाश मंद होते होते अंधकार में तब्दील हो जाएगा। सूर्य 4.5 अरब साल पहले बना था। यह हाइड्रोजन और हीलियम गैसों की एक गर्म गेंद है। सूर्य ने अपने जीवनकाल की आधी उम्र पूरी कर ली है। सूर्य का व्यास करीब 864,000 मील और इसकी सतह का तापमान करीब 10,000 डिग्री फारेनहाइट है। आईए जानते हैं आखिर सूर्य की मौत कैसे होगी?