फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 World Cup 2021: कैम्फर के चार विकेट से लेकर ऑस्ट्रेलिया के जूते वाले जश्न तक, ये हैं इस वर्ल्डकप के खास लम्हें

Tue, 16 Nov 2021 10:11 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

टी-20 वर्ल्डकप 2021 कई मायनों में खास रहा है। इस बार ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली बार टी-20 चैंपियन बनी तो कर्टिस कैम्फर ने लगातार चार विकेट झटके। वहीं कंगारू टीम का जूते शराब पीना भी काफी चर्चा में रहा। यहां हम ऐसे ही खास लम्हों के बारे में बता रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 11
टी-20 वर्ल्डकप 2021 के खास लम्हे - फोटो : सोशल मीडिया
दुबई में आयोजित टी-20 वर्ल्डकप में भारतीय टीम का प्रदर्शन बहुत निराशाजनक रहा, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने पहली बार टी-20 वर्ल्डकप की जीत का स्वाद चखा। अब लगभग 11 महीने बाद ऑस्ट्रेलिया में फिर से वर्ल्डकप का आयोजन होना है। कंगारू टीम फिर से जीत हासिल करके टी-20 वर्ल्डकप में भी अपना दबदबा बनाना चाहेगी। यहां हम ऑस्ट्रेलिया की जीत से लेकर बटलर के शतक तक इस वर्ल्डकप के खास लम्हों के बारे में बता रहे हैं। 
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया का जूते वाला जश्न

2 of 11
जूते से शराब पीते ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया
इस वर्ल्डकप में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहली बार टी-20 का खिताब अपने नाम किया। उन्होंने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराया और सबसे छोटे फॉर्मेट में भी अपना जलवा दिखाया। वनडे वर्ल्डकप में दबदबा बनाने के बाद कंगारुओं ने जब टी-20 विश्वकप जीता तो उन्होंने अगल ही अंदाज में इसका जश्न मनाया। विकेट कीपर वेड से लेकर स्टोइनिश और फिंच जैसे खिलाड़ियों ने जूते में शराब डालकर पी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल ऑस्ट्रेलिया में शोई जश्न मनाने का एक तरीका है, जिसमें जूते में शराब डालकर पी जाती है। 
विज्ञापन

कर्टिस कैम्फर के चार विकेट

3 of 11
कर्टिस कैम्फर - फोटो : सोशल मीडिया
क्वालीफायर मैच के दौरान आयरलैंड के कर्टिस कैम्फर ने चार गेंदों में चार विकेट अपने नाम किए थे। वो तीसरे गेंदबाज हैं, जिन्होंने टी-20 क्रिकेट में लगातार चार गेंदों में चार विकेट लिए हैं। उनसे पहले राशिद खान और लसिथ मलिंगा यह कारनामा कर चुके हैं। हालांकि कैम्फर टी-20 वर्ल्डकप में यह कीर्तिमान रचने वाले पहले खिलाड़ी हैं। उनके चार विकेटों की बदौलत आयरलैंड ने नीदरलैंड को सात विकेट से हरा दिया था। 

क्विंटन डिकॉक की बगावत

4 of 11
क्विंटन डिकॉक - फोटो : सोशल मीडिया
इस वर्ल्डकप में सभी टीमें नस्लवाद के खिलाफ एकजुटता दिखाने के लिए मैच से पहले एक खास इशारा कर रह थीं और सभी खिलाड़ी एक घुटने पर बैठकर नस्लवाद के खिलाफ एकजुटता का प्रदर्शन करते थे। इस बीच दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर क्विंडन डिकॉक ने ऐसा करने से मना कर दिया और एक मैच में उन्हें टीम से बाहर भी रहना पड़ा। इसके बाद कप्तान बावुमा और टीम स्टाफ के साथ बातचीत के बाद डिकॉक एक घुटने पर बैठने के लिए राजी हुए। इस घटना पर भी काफी बवाल हुआ था। 
विज्ञापन

कॉन्वे की बेवकूफी 

5 of 11
डेवोन कॉन्वे - फोटो : सोशल मीडिया
इस वर्ल्डकप में न्यूजीलैंड के डेवोन कॉन्वे ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की थी और स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ आसानी से रन बनाए थे। सेमीफाइनल मैच में भी उन्होंने काफी अहम पारी खेली थी, लेकिन आउट होने के बाद उन्होंने अपना बल्ला खुद के ही दाहिने हाथ में मार लिया। इसके बाद उन्हें दर्द हुआ और स्कैन कराने के बाद पता चला कि उनका हाथ टूट चुका है। इसके बाद वो फाइनल मैच और भारत के खिलाफ होने वाली सीरीज से भी बाहर हो गए। अगर कॉन्वे न्यूजीलैंड के लिए खेलते तो जाम्पा के खिलाफ बड़े शॉट लगाकर स्कोर को और ऊपर ले जा सकते थे। 
विज्ञापन

रिजवान का आईसीयू से मैदान तक का सफर

6 of 11
मोहम्मद रिजवान - फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मैच से पहले पाकिस्तान के विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान को बुखार था। उनके सीने में भी संक्रमण था और वो तेज दर्द से परेशान थे। ऐसी हालत में उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार उनका समय पर ठीक होना मुश्किल था और सेमीफाइनल में उनके खेलने की संभावना कम थी। हालांकि रिजवान ने गजब की इच्छा शक्ति दिखाई और दो दिन के अंदर वो ठीक होकर मैदान पर वापस लौट चुके थे। इसके बाद उन्होंने सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 67 रनों की बेहतरीन पारी भी खेली। 
विज्ञापन

वेस्टइंडीज का फ्लॉप शो

7 of 11
इस वर्ल्डकप में वेस्टइंडीज का प्रदर्शन निराशाजनक रहा - फोटो : सोशल मीडिया
टी-20 क्रिकेट में हमेशा ही वेस्टइंडीज की टीम को अहम माना जाता है। इंडीज का कोई भी खिलाड़ी अपने दम पर मैच जिताने की काबीलियत रखता है। इसी वजह से कैरिबियाई टीम एकमात्र टीम है, जिसने टी-20 वर्ल्डकप का खिताब दो बार जीता है। इस बार भी पोलार्ड की कप्तानी वाली टीम में दिग्गजों की भरमार थी। हालांकि ये दिग्गज किसी मैच में नाम के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पाए। अधिकतर मैचों में टीम सस्ते में आउट हुई और सेमीफाइनल में भी नहीं पहुंच पाई। 

भारत का सबसे खराब वर्ल्डकप

8 of 11
इस वर्ल्डकप में भारत पहली बार पाकिस्तान से हारा - फोटो : सोशल मीडिया
इस वर्ल्डकप की शुरुआत से पहले भारतीय टीम को खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा था। टीम इंडिया में बड़े नामों की भरमार थी। हालांकि पाकिस्तान और न्यूजीलैंजड के खिलाफ भारतीय खिलाड़ियों ने खराब खेल दिखाया। वनडे और टी-20 वर्ल्डकप के इतिहास में भारत पहली बार पाकिस्तान से हारा और फिर न्यूजीलैंड से हारकर सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गया। 

गेल और ब्रावो की विदाई

9 of 11
गेल और ब्रावो - फोटो : सोशल मीडिया
वेस्टइंडीज और टी-20 क्रिकेट के दो सबसे बड़े नाम क्रिस गेल और ड्वेन ब्रावो ने अपना आखिरी वर्ल्डकप खेला। ब्रावो ने इस वर्ल्डकप के बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया। वहीं गेल वेस्टइंडीज में अपना आखिरी मैच खेलेंगे, लेकिन उनके लिए भी यह आखिरी वर्ल्डकप था। इन दोनों खिलाड़ियों को दुनियाभर में बेहद पसंद किया जाता था और इनके संन्यास का मौका भी काफी भावुक था। 

वानिंदू हसरंगा का कमाल

10 of 11
वनिंदू हसरंगा - फोटो : सोशल मीडिया
श्रीलंका के वानिंदू हसरंगा इस वर्ल्डकप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने आठ मैचों में 16 विकेट अपने नाम किए। इस दौरान उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हैट्रिक भी ली। हालांकि श्रीलंका के बाकी खिलाड़ी हसरंगा की तरह प्रदर्शन नहीं कर पाए और यह टीम भी सेमीफाइनल में जगह नहीं बना सकी, लेकिन हसरंगा ने क्रिकेट जगत में अपनी खास पहचान बनाई। दिग्गजों का मानना है कि हसरंगा श्रीलंका के लिए भविष्य के स्टार होंगे। 
विज्ञापन

बटलर का पहला शतक

11 of 11
जोश बटलर - फोटो : सोशल मीडिया
इस वर्ल्डकप का एकमात्र शतक इंग्लैंड को जोश बटलर के बल्ले से निकला। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ शानदार शातक लगाया और अपनी टीम को 26 रन से जीत दिलाई। इस 101 रन की पारी के साथ बटलर इंग्लैंड के पहले बल्लेबाज बन गए, जिन्होंने तीनों फॉर्मेट में अपने देश के लिए शतक लगाया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें