फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किस्मत हो तो ऐसी, फैंस ने बनाया इस सेलिब्रिटी को अरबपति, सफर दिलचस्प

Mon, 08 Oct 2018 02:10 PM IST
फीचर टीम, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
kylie jenner - फोटो : getty images
इन दिनों इंस्टाग्राम पोस्ट पर मोटी कमाई करने वाली सेलिब्रिटीज का जबरदस्त चर्चा छिड़ी है। अभी तक लोग इस बात से अपरीचित थे कि इंस्टाग्राम से पैसे कैसे कमाए जाते हैं लेकिन अब इस काम को आसान कर दिया है पोस्ट शेड्यूल करने वाले प्लेफॉर्म हॉपरएचक्यू ने। इसी के द्वारा इंस्टाग्राम से कमाई करने वाले सेलिब्रिटीज की बात सामने आई। इन्होंने पूरी दुनिया में मोटी कमाई करने वाले सेलिब्रिटीज को इस सूची में रखा है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस सूची में जिस शख्सियत का नाम शीर्ष पर है वह महज 21 साल की है।  

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
kylie jenner
जी हां, इनका नाम है काइली जेनर। आज की तारीख में यह अभिनेत्री अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट के लिए जो चार्ज ले रही है उसके बारे में सुनने भर से ही आपके होश उड़ जाएंगे। दरअसल, यह राशी बेहद ज्यादा है। अभी तक किसी सेलीब्रिटी ने शायद ही कभी इतना चार्ज लिया हो। जी हां, यह अभिनेत्री अपना एक इंस्टाग्राम पोस्ट सार्वजनिक करने की खातिर तकरीबन 7.20 करोड़ रुपए चार्ज लेती है। 

 
विज्ञापन

3 of 9
Kylie And The Statue - फोटो : therichest.com
अब आप सोच रहे होंगे कि इतने पैसों में तो एक अच्छी खासी फिल्म तैयार हो सकती है। लेकिन आपके लिए यहां ये जानना जरूरी है कि इस अभिनेत्री की लोकप्रियता काफी ज्यादा है। इसलिए काइली के इंस्टाग्राम पर 11.6 करोड़ से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। बता दें वह यहां सबसे ज्यादा फॉलो होने वाली स्टार हैं। उनके फैंस उनके लिए इस कदर दीवाने हैं कि काइली के लिए वे कुछ भी करने को तैयार है। 

 

4 of 9
kylie jenner
इसी का नतीजा है कि उनके फैंस ने उनके लिए सोशल मीडिया पर 'Go Fund Me campaign' चला रखा है। इस कैंपेन के जरिए लोग काइली के सम्मान में उन्हें पैसे दान देने की अपील कर रहे हैं। जबकि काइली के पास पैसों की कोई कमी नहीं है। काइली के नाम पर कुल 6675 करोड़ की संपत्ति आंकी गई है। 

 
विज्ञापन

5 of 9
Kylie Jenner
सोशल मीडिया पर जारी इस कैंपेन में लोगों से दान की अपील करते हुए लिखा गया है कि 'हम उस दुनिया में नहीं रहना चाहते जहां काइली के पास 1 अरब डॉलर की संपत्ति न हो। निश्चित रूप से हमें इसका इंतजाम करना होगा और काइली को 100 मिलियन डॉलर एकत्रित कर उन्हें देने चाहिए ताकि वो दुनिया के अरबपति लोगों की सूची में शामिल हो सकें। 

 
विज्ञापन

6 of 9
Kylie Jenner
काइली जेनर लग्जरी भरी जिंदगी जी रही है। हाल ही में काइली ने 41 करोड़ रुपए केवल अपने घर की रेनोवेशन पर खर्च कर दिए। 6 बेडरूम का यह विला बड़ी खूबसूरत पहाड़ी पर स्थित है। काइली फ्रीक्वेंट ट्रेवलर हैं। वो अधिकतर यात्रा अपने प्राइवेट जेट से ही करती हैं। काइली को घूमना बेहद पसंद है। इसके अलावा उनके पास 2.2 करोड़ रुपये की फेरारी व 2.79 करोड़ रुपये की एक लेंबोर्गिनी कार है। इसके अलावा भी काइली के पास कीमती कारों की लंबी फेहरिस्त है। इसमें ऑडी, टेस्ला, मर्सिडीज बेंज, रेंजरोवर जैसे ब्रैंड शामिल हैं। 

 
विज्ञापन

7 of 9
Kylie Jenner
काइली का कोई भी सफर सस्ते में नहीं निपटता। जी हां, लॉस एंजिलिस से लंदन तक का उनके एक बार के सफर का खर्चा ही तकरीबन एक करोड़ रुपए से ज्यादा बैठ जाता है। उनके हैंडबैग की कीमत तकरीबन 1.4 करोड़ रुपये है। उनके पास ऐसा एक बैग नहीं बल्कि इसी रेंज के लगभग हर रंग में बैग्स मौजूद हैं।

 

8 of 9
kylie jenner
कहा तो यहां तक जाता है कि काइली जिस ड्रेस को एक बार पहन लें उसे दोबारा नहीं पहनतीं। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बताना चाहेंगे कि काइली सिर्फ डिजाइनर्स से तैयार करवाई गई ड्रेसेस पहनती हैं। अब आप सोच सकते हैं कि हर दिन वह कितनी ड्रेस बनवाती होंगी। वहीं जूतों के मामले में भी वह कम नहीं है। काइली कई इंटरनेशनल ब्रैंड का इस्तेमाल करती हैं। 

 
विज्ञापन

9 of 9
kylie jenner
मैडम तुसाद हॉलीवुड ने गुरुवार को एक बेबी बुटिक एगी में काइली का मोम का पुतला और उसकी तस्वीरों की श्रृंखला जारी की, जो खरीदारी के लिए है। मोम के पुतले की कीमत 350,000 डॉलर है। 4.8 लाख रुपए से ज्यादा हर साल काइली सिर्फ अपने लिप फिलर पर ही खर्च कर देती हैं। इस लिप फिलिंग को अगर सर्जरी के जरिए पूरा किया जाए तो यह खर्च करीब 22 लाख रुपए बैठता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें