आज हम आपको एक बड़े ही अजीबोगरीब शख्स से ताल्लुख कराने जा रहा हैं। घबराइए मत, यह भी हम और आप जैसा ही है। बस फर्क इतना है कि यह बिना कपड़ों के रहना पसंद करता है। जानकर थोड़ी हैरानी तो हुई होगी कि आज की दुनिया में ऐसे इंसान भी अस्तित्व में है जो आदि मानव के जैसे नग्न रहना पसंद करते हैं। लेकिन इन जनाब के मिजाज थोड़े अलग हैं।
विज्ञापन
2 of 9
a
यह बिलकुल आदि मानव की तरह एक गुफा में बिना कपड़ों के रहता तो जरूर है लेकिन फेसबुक इस्तेमाल करता है। अब आप सोच रहे होंगे कि भला गुफा में जाकर वो भी इस हाल में रहते हुए फेसबुक कौन इस्तेमाल करता है..? तो आपको बता दें यह इस आदमी का शौक बन चुका है।
विज्ञापन
3 of 9
a
जी हां, सोशल मीडिया पर जब इस शख्स की कहानी सामने आई तो पूरी दुनिया को इसपर बड़ी हैरानी हुई। लोगों ने इसे 'केव मैन' का नाम दे दिया। थाईलैंड का रहने वाला ये शख्स 'केव मैन' होने के पुख्ता सबूत भी दे चुका है। उसने सोशल मीडिया पर गुफा की कई तस्वीरे पोस्ट की है जिनमें वह बिना कपड़ों के वहां रहते हुए नजर आ रहा है।
4 of 9
a
ताज्जुब करने वाली बात यह है कि इन तस्वीरों में शख्स के साथ कई अलग-अलग महिलाएं भी नजर आ रही है। शख्स की ये फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। आधुनिक युग के इस आदि मानव का नाम 'लोथरियो चतुपूम लोसिरी' है।
विज्ञापन
5 of 9
a
इसने अपने फेसबुक अकाउंट के जरिए दुनिया को यह बताया कि किस तरह से उसने विदेशी महिलाओं को अपनी गुफा में बुलाया और उनकी खूबसूरती की भी तारीफ की। सिर्फ इतना ही नहीं यह शख्स दावा करता है कि उसमें ईश्वर की तरह शक्तियां मौजूद हैं और इसकी वजह से दूर देशों से भी महिलाएं उसकी गुफा में खिची चली आती हैं।
विज्ञापन
6 of 9
a
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बीते कुछ सालों में दर्जनों महिलाएं इस गुफा में ठहरने आ चुकी हैं। उधर, लोगों ने उसकी इस हरकत पर अपनी आपत्ती भी जता दी है। लोगों का कहना है कि ये आदमी असभ्य है। लोगों की आपत्ति के बाद पुलिस ने चेतावनी देकर उसे छोड़ दिया है।
विज्ञापन
7 of 9
a
पुलिस ने जांच भी की, लेकिन गुफा से कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला। सबूतों को अभाव में पुलिस ने इस शख्स को चेतावनी देकर छोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक लोथरियो चतुपूम लोसिरी तकरीबन तीन साल पहले गुफा में शिफ्ट हो गया था।
8 of 9
a
उसका कहना है कि उसने गुफा में जिंदगी गुजारने के लिए तमाम सामान खुद ही तैयार किए हैं। ठंड लगती है तो वह शरीर में थोड़े बहुत पत्ते लपेट लेता है। यह शख्स थाईलैंड के एक वीरान आइलैंड में रहता है। 'केव मैन' इतना फेमस हो चुका है कि आज सोशल मीडिया पर उसके 80 हजार से ज्यादा फॉलोअर हैं।
47 वर्षीय इस शख्स ने रूस की एक महिला के साथ अपने संबंधों के बारे में सोशल साइट पर शेयर किया था। इसके बाद स्थानीय लोगों ने शख्स को आइलैंड से हटाने की मांग की है। केव मैन ने जब एक लड़की के साथ प्रेम कहानी शेयर की तो उसे करीब 9000 बार शेयर किया गया। मगर अब उसने इसे सोशल अकाउंट से हटा लिया है। देखें वीडियो...