फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weird Shop: ऊंचे पहाड़ पर हवा में लटकी है ये अनोखी दुकान, चाय पीने के लिए रस्सी से जाते हैं ग्राहक

Sat, 19 Aug 2023 06:04 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
weird shop china - फोटो : Twitter@gunsnrosesgirl3
Weird Shop: दुनिया में कई अनोखी जगहें हैं जिनके बारे में जानकर हैरानी होती है। अब इन दिनों एक अनोखी दुकान की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसने लोगों को हैरत में डाल दिया है। आपको मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ की ऊची चोटियों तक दुकानें मिल जाएंगी। लेकिन क्या आप अभी तक कभी हवा में उड़ती हुई दुकान देखी है? अब इन दिनों सोशल मीडिया पर पहाड़ पर हवा में लटकी हुई है।

आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसे कैसे हो सकता है? आपको यकीन भी नहीं हो रहा होगा, लेकिन तस्वीरों में आप खुद हवा में लटकती दुकान को देख सकते हैं। आपने अभी तक ऐसी दुकान नहीं देखी होगी। यह दुनिया की इकौलती दुकान है, जो पहाड़ों पर हवा में लटकी हुई है। दुनिया की यह अनोखी दुकान चीन में स्थित है। सबसे हैरान वाली बात यह है कि यह 393 फीट की ऊंचाई पर हवा में लटक रही है। 

 
विज्ञापन

2 of 5
weird shop china - फोटो : Twitter@gunsnrosesgirl3
दुकान पर चाय पीने के लिए रस्सी के सहारे चढ़कर जाते हैं और इस एडवेंचर का आनंद उठाते हैं। यह चीन के हुनान प्रांत के शिनिउझाई नेशनल जियोलॉजिकल पार्क में स्थित है। यहां पर एक पहाड़ के किनारे लकड़ी का एक छोटा बक्सा लटका है। दुनिया में इस दुकान को सबसे असुविधाजनक सुविधा स्टोर करार दिया गया है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
weird shop china - फोटो : Twitter@gunsnrosesgirl3
शिनिउझाई नेशनल जियोलॉजिकल पार्क में पहाड़ के किनारे लकड़ी से बनी यह टंगी गुमटी देखने में बेहद छोटी लगेगी, लेकिन यह एक पूरी दुकान है। सोशल मीडिया पर वायरल दुकान की फोटो को देखकर लोगों के मन में एक ही सवाल है कि आखिर इसमें मिलता क्या होगा? इतनी ऊंचाई पर दुकान बनाने की वजह क्या है?

Luna 25: रूस के लूना-25 ने भेजी चंद्रमा की दुर्लभ तस्वीर, चांद पर दिखा रहस्यमयी गड्ढा

4 of 5
weird shop china - फोटो : Twitter@gunsnrosesgirl3
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह उन पर्वतारोहियों को खाने-पीने की चीजें बेचता है, जिन्हें बीच रास्ते में विश्राम की आवश्यकता है। ट्विटर (X) पर इस फोटो को @gunsnrosesgirl3 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। अब इस तस्वीर ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। 

Indian Railways:  भारत के इस रेलवे स्टेशन से पैदल ही जा सकते हैं विदेश, जानिए इसके बारे में...

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
weird shop china - फोटो : Twitter@gunsnrosesgirl3
ग्लास बॉटम ब्रिजट

साल 2015 में इस ग्लास-बॉटम ब्रिज में खोला गया था। चीन का यह पहला इतनी ऊंचाई वाला ग्लास ब्रिज है। इसके अलावा सबसे बड़े स्पैन और सबसे ऊंचाई वाला ग्लास ब्रिज भी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें