सोशल मीडिया हैंडल 'एक्स' जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था, उस पर इन दिनों एक 'ट्रेंड' काफी चर्चा में है। इस ट्रेंड में लोगों को उस फिल्म का नाम बताना है, जो फ्लॉप हो चुकी है, लेकिन उन्हें पसंद है। इस ट्रेंड में अब भारत के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक भी शामिल हो गए हैं। उन्होंने भी उस फिल्म का नाम बताया है जो फ्लॉप हो चुकी है, लेकिन उन्होंने चोरी-छिपके देखी और उन्हें काफी पसंद आई। कार्तिक ने इस कड़ी में बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की फिल्म 'फैन' का नाम लिया। कार्तिक ने बताया कि कैसे क्रिटिक्स के निशाने पर रहने वाली फिल्म 'फैन' ने उनके दिल में एक खास जगह बनाई।