फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब-गजब: कहानी 240 पन्नों वाली एक रहस्यमय किताब की, जिसे आजतक कोई नहीं पढ़ पाया

Sun, 25 Jul 2021 06:35 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
दुनिया की सबसे रहस्यमयी किताब वॉयनिक मैनुस्क्रिप्ट - फोटो : सोशल मीडिया
ये बात तो हम सभी जानते हैं कि यह दुनिया रहस्यों से भरी पड़ी है। कुछ रहस्यों को तो इंसानों ने सुलझाने में सफलता हासिल कर ली है, लेकिन आज भी दुनिया में ऐसे कई रहस्य मौजूद हैं, जिन्हें सुलझाना लगभग नामुमकिन है। कुछ ऐसा ही रहस्य है 240 पन्नों की एक किताब, जिसके बारे में कहा जाता है कि इसे आज तक कोई भी पढ़ नहीं पाया है।


 
इतिहासकारों के मुताबिक, यह रहस्यमय किताब 600 साल से भी अधिक पुरानी है। कार्बन डेटिंग से पता चला है कि इसे 15वीं सदी में लिखा गया है। इस किताब को हाथ से लिखा गया है, लेकिन क्या लिखा हुआ है और कौन सी भाषा में लिखा हुआ है, यह आज तक कोई नहीं समझ पाया है। यह किताब एक अनसुलझी पहेली की तरह है। इसे 'वॉयनिक मैनुस्क्रिप्ट' नाम दिया गया है। इस किताब में इंसानों से लेकर पेड़-पौधों तक के कई चित्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
दुनिया की सबसे रहस्यमयी किताब वॉयनिक मैनुस्क्रिप्ट - फोटो : सोशल मीडिया
वॉयनिक मैनुस्क्रिप्ट नामक इस किताब में सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि इस किताब में कुछ ऐसे भी पेड़-पौधों के चित्र बनाए गए हैं, जो धरती पर मौजूद किसी भी पेड़-पौधे से एकदम मेल नहीं खाते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
दुनिया की सबसे रहस्यमयी किताब वॉयनिक मैनुस्क्रिप्ट - फोटो : सोशल मीडिया
इस किताब का नाम 'वॉयनिक मैनुस्क्रिप्ट' इटली के एक बुक डीलर विलफ्रीड वॉयनिक के नाम पर रखा गया है। माना जाता है कि उन्होंने ही इस रहस्यमय किताब को साल 1912 में कहीं से खरीदा था।

4 of 5
दुनिया की सबसे रहस्यमयी किताब वॉयनिक मैनुस्क्रिप्ट - फोटो : सोशल मीडिया
कहा जाता है कि इस रहस्यमय किताब में कई पन्ने हुआ करते थे, लेकिन समय के साथ इसके कई पन्ने खराब हो गए। फिलहाल इसमें सिर्फ 240 पन्ने ही बचे हैं। इस किताब के बारे में कुछ खास तो पता नहीं चल पाया है, लेकिन इतना जरूर पता चला है कि किताब में लिखे गए कुछ शब्द लैटिन और जर्मन भाषा में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दुनिया की सबसे रहस्यमयी किताब वॉयनिक मैनुस्क्रिप्ट - फोटो : सोशल मीडिया
कई लोगों का मानना है कि इस किताब को इस तरह लिखा गया है कि इसके रहस्य को छिपाया जा सके। अब वो रहस्य क्या है, ये तो किताब लिखने वाला ही जानता होगा या हो सकता है कि आने वाले वक्त में इस किताब को पढ़ा जा सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें