फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ऐसा होटल, जहां करवट बदलते ही एक देश से दूसरे देश में चले जाते हैं लोग

Sat, 28 Dec 2019 10:33 AM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
अर्बेज होटल - फोटो : Social media
दुनिया में ऐसे कई होटल हैं, जो अपने आप में काफी अनोखे और खूबसूरत हैं और साथ ही आलीशान भी। लेकिन क्या कभी आपने किसी ऐसे होटल के बारे में सुना है, जहां बिस्तर पर महज करवट बदलने से लोग एक देश से दूसरे देश में चले जाते हैं? जी हां, यह कोई मजाक नहीं बल्कि हकीकत है। इस होटल का नाम अर्बेज होटल है। 

विज्ञापन

2 of 6
अर्बेज होटल - फोटो : Social media
इस होटल को अर्बेज फ्रांको-सुइसे होटल के नाम से भी जाना जाता है। यह होटल फ्रांस और स्विट्जरलैंड की सीमा पर ला क्योर इलाके में स्थित है। यह होटल दोनों देशों में आता है, इसलिए इस होटल के दो-दो पते (एड्रेस) हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
अर्बेज होटल - फोटो : Social media
इस होटल की खास बात ये है कि फ्रांस और स्विट्जरलैंड की सीमा इस होटल के बीचों-बीच से गुजरती है। इस होटल के अंदर जाते ही लोग एक देश से दूसरे देश में पहुंच जाते हैं। 

4 of 6
अर्बेज होटल - फोटो : Social media
अर्बेज होटल का विभाजन दोनों देशों की सीमा को ध्यान में रखकर किया गया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस होटल का बार स्विट्जरलैंड में पड़ता है तो बाथरूम फ्रांस में है। 
विज्ञापन

5 of 6
अर्बेज होटल - फोटो : Social media
इस होटल में सभी कमरों को दो हिस्सों में बांटा गया है। कमरों में डबल बेड कुछ इस तरह सजाए गए हैं कि ये आधे फ्रांस में तो आधे स्विट्जरलैंड में हैं। साथ ही कमरों में तकिए भी दोनों देशों के हिसाब से अलग-अलग लगाए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अर्बेज होटल - फोटो : Social media
यह होटल जिस जगह पर बना है, वो साल 1862 में अस्तित्व में आया था। पहले यहां एक किराने की दुकान हुआ करती थी। बाद में साल 1921 में जूल्स-जीन अर्बेजे नामक शख्स ने इस जगह को खरीद लिया और यहां होटल बना दिया। अब यह होटल फ्रांस और स्विट्जरलैंड दोनों देशों की पहचान बन चुका है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें