फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tata Motors का प्रकृति ई-मोबिलिटी से करार, नई दिल्ली में उतारेगी 500 Tigor EV

Fri, 27 Dec 2019 08:42 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Tata Tigor EV
Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने एप आधारित टैक्सी सेवा देने वाली कंपनी Prakriti E-Mobility Private Limited (प्रकृति ई-मोबिलिटी) से करार किया है। इसके तहत प्रकृति ई-मोबिलिटी राष्ट्रीय राजधानी में अपनी सेवाओं के लिए Tata Tigor Electric Vehicles (टिगोर इलेक्ट्रिक वाहनों)का इस्तेमाल करेगी। Tigor EV टाटा मोटर्स की इलेक्ट्रिक सेडान कार है। कंपनी ने बयान में कहा कि टिगोर ईवी की 160 वाहनों की पहली खेप जनवरी 2020 से सड़कों पर दौड़ेगी।

टाटा मोटर्स के अध्यक्ष (इलेक्ट्रिक मोबिलिटी कारोबार और कॉरपोरेट रणनीति) शैलेश चंद्र ने इस भागीदारी पर कहा, "टिगोर ईवी प्रकृति ई-मोबिलिटी के बेड़े में एक मूल्यवान वाहन साबित होगी। यह लंबी श्रृंखला की एप की जरूरत को पूरा करेगी और और वाणिज्यिक ग्राहकों को अधिक राजस्व की संभावना उपलब्ध कराएगी।" 

उन्होंने कहा कि टिगोर ईवी से कंपनी न केवल अपने कारोबारी लक्ष्य को हासिल कर पाएगी बल्कि इससे वह पर्यावरण के अनुकूल मोबिलिटी समाधान के उद्देश्य को भी पूरा कर पाएगी। प्रकृति ई-मोबिलिटी के सह संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी निमिष त्रिवेदी ने कहा कि कंपनी शून्य उत्सर्जन में विश्वास रखती है। ईवी के परिचालन की कम लागत पासा पलटने वाली साबित होगी। 
 
विज्ञापन

2 of 6
Tata launched New Tigor EV - फोटो : Tata Motors

पांच हजार में बुकिंग

हालांकि टाटा मोटर्स की वेबसाइट के मुताबिक Tata Tigor EV की बुकिंग शुरू हो गई है। मात्र पांच हजार रुपये देकर इस कार को बुक किया जा सकता है। इस कार को तीन वेरियंट XE+, XM+ और XT+ में उतारा गया है। टाटा मोटर्स ने पुरानी इलेक्ट्रिक टिगोर के मुकाबले नई टिगोर में बैटरी रेंज को बढ़ाया है, जिससे यह ज्यादा दूरी तय कर सकती है।
 
विज्ञापन

3 of 6
Tata Tigor EV Side Profile - फोटो : सांकेतिक

10.44 लाख रुपये से शुरू

वहीं टाटा मोटर्स ने टिगोर ईवी की डिलीवरी भी शुरू कर दी है। हाल ही में मुंबई में पहली टिगोर ईवी XT+ वेरियंट की डिलीवर भी की गई। इस वेरियंट की कीमत 10.75 लाख रुपये है, जबकि शुरुआती वेरियंट्स XE+ की कीमत 10.44 लाख रुपये और XM+ की कीमत 10.61 लाख रुपये है। कंपनी का मानना है कि सिटी कार होने के नाते लोग शहर में सीमित 150 किमी की दूरी ही तय करते हैं, जो 213 किमी के लिहाज से इस कार के लिए काफी है। वहीं टाटा टिगोर ईवी की टॉप स्पीड 80 किमी प्रति घंटा है, जो शहर के लिहाज से काफी है।

4 of 6
Tata Tigor EV Battery - फोटो : AmarUjala

बूट स्पेस के निचले हिस्से में बैटरियां

वहीं इसके बाकी स्पेसिफिकेशंस की बात करें, तो इसकी लंबाई 3,992 एमएम, चौड़ाई 1,677 एमएम और ऊंचाई 1,537 एमएम है। वहीं इसका व्हीलबेस 2,450 एमएम है। कार का वजन 1,126 किग्रा है। वहीं कार के बूट स्पेस के निचले हिस्से में बैटरियां दी गई हैं। बावजूद इसके इसमें काफी बूट स्पेस दिया गया है। स्टेपनी को बूट स्पेस में साइड में खड़ा किया गया है।
विज्ञापन

5 of 6
Tata Tigor EV Electric - फोटो : सांकेतिक

तीन साल या 1.25 लाख किमी की वारंटी

कार में 21.5 Kwh बैटरी दी गई है, जो 40 बीएचपी की पावर और 105 एमएम का पीक टॉर्क देता है। इसमें सिंगल स्पीड ऑटोमैटिक यूनिट दी गई है, जिससे सिटी ड्राइविंग में कोई दिक्कत नहीं होती है। कंपनी कार पर तीन साल या 1.25 लाख किमी की वारंटी दे रही है, जो दो चार्जिंग ऑप्शंस रेगुलर और फास्ट चार्जर के साथ आएगी। फास्ट चार्जर दो घंटे में 80 फीसदी तक बैटरी चार्ज कर देता है, जबकि सामान्य चार्जर फुल चार्जिंग में 12 घंटे का वक्त लेता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Tata Tigor EV Interior - फोटो : Team-BHP

मिलेंगे ट्विन एयरबैग्स

टिगोर ईवी में स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स के तौर पर ट्विन एयरबैग्स मिलेंगे। वहीं सस्पेंशन और ब्रेक्स सामान्य वेरियंट की तरह होंगे। इसमें रेगुलर स्टीरियो और फैब्रिक सीटें, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम स्टैंडर्ड मिलेगा। कार में 14 इंच के अलॉय व्हील्स के साथ ट्यूबलेस टायर दिए गए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें