हम जब भी घर और कमरे की सफाई करते हैं तो ढेर सारा कचरा घर से बाहर निकालते हैं। साफ-सफाई के दौरान कई बार तो हम ऐसी चीज भी फेंक देते हैं, जो हमारे लिए बेहद जरूरी हो सकती है। हालांकि फेंकने के बाद हम अफसोस के सिवाय कुछ नहीं करते हैं। कुछ ऐसा ही मामला इंग्लैंड से सामने आया है। यहां एक कपल ने घर की सफाई के दौरान एक बक्से को कचरा समझकर बाहर फेंक दिया, लेकिन होश तब उड़ गए जब पता चला कि उस बक्से में 14 लाख रुपये नकद पड़े थे।