Mindanao Philippines Earthquake: फिलीपींस के मिंडानाओ में 11 जुलाई 2024 को करीब 6.7 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं, जिसे जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेस (GFZ) द्वारा पुख्ता किया गया है। इसमें हैरान करने वाली बात यह थी कि इस भूकंप का केंद्र जमीन के भीतर लगभग 630 किलोमीटर की गहराई पर मापा गया था। ऐसे में फिलीपींस की सीस्मोलॉजी एजेंसी का कहना है कि इतने गहरे भूकंप से अधिक नुकसान की आशंका नहीं होती है, लेकिन यह बाद के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं। इसके बाद कई छोटे या बड़े झटके भी महसूस किए जा सकते हैं।
चिंता की बात ये है कि फिलीपींस Ring of Fire इलाके में आता है, जहां पर सबसे ज्यादा भूकंप आते हैं और यहां सबसे अधिक ज्वालामुखी फटते हैं। इसके अलावा सबसे ज्यादा सुनामी भी यहीं पैदा होती है। अभी भी 630 किलोमीटर की गहराई पर भूकंप आया है और पिछले तीन दिनों में इस तरह के दो भूकंप के झटकों की आशंका जताई गई है।