सांप एक ऐसा जीव है, जिसे देखते ही अच्छे-अच्छों की हालत खराब हो जाती है। अगर गलती से भी हमें कहीं सांप दिख जाए तो सीधे वहां से नौ दो ग्यारह हो जाते हैं। सिर्फ इंसान ही नहीं जंगली जानवर तक सांप को देखकर अपना रास्ता बदल लेते हैं, लेकिन दुनिया में कुछ ऐसे भी लोग हैं जिन्हें सांपों से बिल्कुल भी डर नहीं लगता है। कुछ लोग तो सांप को इतना पंसद करते हैं कि वो उसे हर वक्त अपने साथ रखते हैं।
आज हम आपको ऐसी ही एक लड़की के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे सांप से बिल्कुल भी डर नहीं लगता। बल्कि वो सांप से प्यार करती है। इस लड़की का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की को सांप से जरा भी डर नहीं लग रहा, बल्कि वो सांप से प्यार करती हुई नजर आ रही है।