फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब गजब: अचानक बदल गया आसमान का रंग, वायरल तस्वीर देखकर लोग हैरान

Wed, 16 Mar 2022 05:30 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Aurora Borealis: नॉर्दर्न लाइट्स की तस्वीरें हुईं वायरल - फोटो : istock
आपने कई तस्वीरों में ऐसा दृश्य देखा होगा जिसमें आकाश में आपको कई तरह के रंग नजर आते हैं, जैसे हरा, नीला, गुलाबी, बैंगनी और भी कई रंग, लेकिन क्या आपको पता हैं कि आखिर ये क्या है और किन जगहों पर इस तरह की घटनाएं देखने को मिलती हैं। दरअसल, इसे अरोरा लाइट कहा जाता है जिसे मुख्य रूप से ध्रुवीय क्षेत्रों में देखा जाता है। दरअसल, इन दिनों स्कॉटलैंड के कई इलाकों में ऑरोरा बोरेलिस का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है जिसके बाद इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। ये आसमान को बेहद खूबसूरत अंदाज में रोशन कर रहा था जिसने यूजर्स को मंत्रमुग्ध कर दिया। 

एक रिपोर्ट के मुताबिक, अरोरा लाइट सूरज से भू-चुंबकीय तूफानों की वजह से होने वाली एक प्राकृतिक घटना है, जो आकाश में प्रकाश की किरणों के रूप में दिखाई देती है। जब आप आसमान की तरफ देखेंगे तो ये झिलमिलाती हैं और आपको ऐसा महसूस होगा कि कोई डांसिंग फ्लोर वाली लाइट्स आकाश में चमक रही है।
विज्ञापन

2 of 5
Aurora Borealis: नॉर्दर्न लाइट्स की तस्वीरें हुईं वायरल - फोटो : istock
नॉर्दर्न लाइट्स की तस्वीरें हुईं वायरल
वहीं बीते रविवार को, किनरॉस से लेकर आउटर हैब्राइड्स तक की नई तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर लोगों को हैरान कर दिया है। इस घटना ने रात के आसमान में शानदार फ्लोरोसेंट हरे और गुलाबी प्रकाश की चमक दिखाई। 
विज्ञापन

3 of 5
Aurora Borealis: नॉर्दर्न लाइट्स की तस्वीरें हुईं वायरल - फोटो : istock
मौसम कार्यालय के मुताबिक, इस प्रदर्शन का जिम्मेदार एक कोरोनल मास इजेक्शन (सीएमई), सूर्य की सबसे बाहरी परत से प्लाज्मा का भारी निष्कासन था। ऐसे में इसे देखने के बाद एक ट्विटर यूजर्स ने नॉर्दर्न लाइट्स की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं जिसे देख कर लोग मंत्रमुग्ध हो गए।

4 of 5
Aurora Borealis: नॉर्दर्न लाइट्स की तस्वीरें हुईं वायरल - फोटो : istock
इस प्राकृतिक घटना के पीछे की वजह के बारे में  बारे में बात की जाए तो, वैज्ञानिकों ने अपने अध्ययन के मुताबिक, ऑरोरा की उत्पत्ति इलेक्ट्रॉन व प्लाज्मा तरंगों के परस्पर मिलने से होती है। इलेक्ट्रॉन और प्लाज्मा तरंगों के मिलने की ये प्रक्रिया पृथ्वी के बाहरी वातावरण के मैग्नेटोस्फेयर में होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Aurora Borealis: नॉर्दर्न लाइट्स की तस्वीरें हुईं वायरल - फोटो : istock
कुल मिला कर यह एक घटना है जिसमें इलेक्ट्रॉन और प्रोटॉन जो पृथ्वी के बाहर से प्रवेश करते हैं, पृथ्वी के ऊपरी वायुमंडल के कणों से टकराकर ऊपरी वायुमंडल में अणुओं और परमाणुओं को उत्तेजित करते हैं, जिसकी वजह से वे प्रकाश का उत्सर्जन करते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें