फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND-W vs ENG-W Photos: हूला हूप के साथ बच्ची ने लिया मैच का मजा, एक ही मैच में दो दिग्गजों ने रचा इतिहास

Wed, 16 Mar 2022 04:24 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, माउंट मनगनुई

सार

महिला विश्व कप में भारत को इंग्लैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा, लेकिन भारत की झूलन गोस्वामी ने इस मैच में खास कीर्तिमान अपने नाम किया। वहीं एक बच्ची हूला हूप के साथ मैच का मजा लेती नजर आई। 
 
विज्ञापन
1 of 7
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : अमर उजाला
इंग्लैंड के खिलाफ मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के साथ ही भारत के लिए सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो गई है। भारतीय टीम के लिए यह दिन खास नहीं रहा लेकिन झूलन गोस्वामी ने अपने वनडे करियर का 250वां विकेट लेकर इस मैच को अपने लिए खास बना लिया। इस टूर्नामेंट में पहली बार इंग्लैंड की टीम लय में नजर आई और यह मैच चार विकेट से अपने नाम किया। इस दौरान एक बच्ची होला हूप के साथ मैच का आनंद लेती नजर आई। इस मैच में जीत के साथ इंग्लैंड के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें बची हुई हैं। यहां हम इस मैच के खास लम्हें तस्वीरों में दिखा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
झूलन गोस्वामी और एना श्रुबसोल - फोटो : सोशल मीडिया
इस मैच में दो दिग्गज गेंदबाजों ने खास कीर्तिमान अपने नाम किए। पहले इंग्लैंड की एना श्रुबसोल ने वनडे में अपने 100 विकेट पूरे किए। इसके बाद भारत की झूलन गोस्वामी ने वनडे क्रिकेट में 250 विकेट पूरे किए। वो ऐसा करने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनीं। मैच के बाद दोनों खिलाड़ियों ने साथ में फोटो खिंचवाई और मिलकर एक दूसरे को बधाई दी। 
विज्ञापन

3 of 7
हूला हूप के साथ मस्ती करती नजर आई बच्ची - फोटो : सोशल मीडिया
मैच के दौरान एक बच्ची होला हूप के साथ मस्ती करती दिखी और स्टेडियम में मैच का आनंद भी लिया। आईसीसी ने इस बच्ची की तस्वीर शेयर करते हुए इसे दिन की सबसे बेहतरीन फोटो बताया। 

4 of 7
भारत के खिलाफ जीत के बाद इंग्लैंड की खिलाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया
इस टूर्नामेंट में इंग्लैंड की टीम ने पहली बार जीत का स्वाद चखा। शुरुआती तीन मैच हारने के बाद इंग्लैंड ने भारत को चार विकेट से हराया। इसके साथ ही इंग्लैंड के खिलाड़ियों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई। पिछले विश्व कप की चैंपियन टीम इस बार जीत के लिए तरस रही थी, लेकिन अब इंग्लैंड की टीम लय में लौटी है और जीत हासिल की है। 
विज्ञापन

5 of 7
भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया
खराब शुरुआत के बाद इस मैच में भारतीय टीम ने शानदार वापसी की। छोटे लक्ष्य का बचाव करते हुए भारत ने इंग्लैंड के छह विकेट हासिल किए और मैच को काफी बाद तक ले गए। हालांकि, अंत में भारत ने यह मैच गंवा दिया। 
विज्ञापन

6 of 7
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : सोशल मीडिया
इंग्लैंड के लिए कप्तान हीदर नाइट और नताली शिविर ने शानदार बल्लेबाजी की। नाइट ने 53 और शिविर ने 45 रन बनाए। इन दोनों के बीच 65 रन की साझेदारी की बदौलत ही इंग्लैंड ने यह मैच अपने नाम किया। कप्तान हेदर नाइट नाबाद रहीं और अपनी टीम को जीत दिलाकर ही वापस लौटीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : सोशल मीडिया
वर्ल्ड कप में इंग्लैंड का रिकॉर्ड भारत के खिलाफ शानदार है। इस मैच में भी इंग्लैंड की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। वनडे में यह इंग्लैंड की भारत पर 40वीं जीत थी। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद बनी हुई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें