फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surya Grahan 2024: इस दिन आसमान से गायब हो जाएगा सूर्य, सिर्फ दिखाई देगी ये खास चीज, जानिए क्या है वजह

Mon, 11 Mar 2024 01:44 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Solar Eclipse 2024 - फोटो : iStock
Surya Grahan 2024: साल 2024 में कई खगोलीय घटनाएं देखने को मिलेगी। इन घटनाओं में सबसे खास खगोलीय घटना पूर्ण सूर्य ग्रहण है। साल का पहला पूर्ण सूर्य ग्रहण अप्रैल के महीने में लगेगा। इस दौरान दिन में रात जैसा नजारा हो जाएगा। अमेरिका में साल 2044 तक होने वाली इस तरह की यह आखिरी घटना होगी। अमेरिका में पूर्ण सूर्य ग्रहण देखा जाएगा। उत्तरी अमेरिका के बहुत बड़े इलाके में सूर्य ग्रहण को देखा जा सकता है।

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा की तरफ से बताया गया है कि सबसे पहले यह सूर्य ग्रहण मेक्सिको के प्रशांत तट पर सुबह 11 बजकर 7 मिनट पर दिखेगा। जब चांद पूरी तरह से सूरज को ढंक लेगा, तो दिन में रात जैसा नजारा हो जाएगा। सूर्य ग्रहण के दौरान चंद्रमा धरती और सूर्य के बीच आ जाता है। इसकी वजह से चंद्रमा की परछाई धरती पर पड़ती है। ग्रहण के दौरान ऐसा समय आता है जब कुछ मिनटों के लिए सूर्य को चंद्रमा पूरी तरह ढंक लेता है। इस स्थिति को समग्रता कहा जाता है।
 
विज्ञापन

2 of 5
इस दिन आसमान से गायब हो जाएगा सूर्य, सिर्फ दिखाई देगी ये खास चीज - फोटो : Istock
जब सूर्य को पूरी तरह से चंद्रमा ढक लेता है, तो इस दृश्य को बिना चश्मे के भी देखा जा सकता है, क्योंकि इस दौरान सूर्य बिल्कुल भी नजर नहीं आता है। लेकिन विशेषज्ञ चेतावनी देते हुए कहते हैं कि पूर्णता के अलावा सूर्य को सुरक्षित चश्मे के नहीं देखना चाहिए। पूर्ण ग्रहण के दौरान एक बेहद दुर्लभ चीज सूर्य का कोरोना दिखाई देगी। कोरोना सूर्य का सबसे बाहरी लेयर है, जो सूरज की तेज चमक की वजह से नजर नहीं आता है।

 
विज्ञापन

3 of 5
इस दिन आसमान से गायब हो जाएगा सूर्य, सिर्फ दिखाई देगी ये खास चीज - फोटो : istock
साल 2024 के अप्रैल में लगने वाला सूर्य ग्रह कई वजहों से बेहद खास होगा। सात साल में यह दूसरी बार पूर्ण सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। यह 8 अप्रैल सोमवार को लगेगा। यह खगोलीय घटना ऐसे समय में हो रही है, जब सूर्य अपनी पीक एक्टिविटी पर होगा। साल 2017 में इसके विपरीत सूरज का यह स्तर न्यूनतम था। हालांकि, यह पूर्ण सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा। 

Alien News: 3000 साल से धरती पर नजर रख रहे हैं एलियंस! वैज्ञानिकों ने शोध में किया चौंकाने वाला खुलासा

4 of 5
इस दिन आसमान से गायब हो जाएगा सूर्य, सिर्फ दिखाई देगी ये खास चीज - फोटो : iStock
क्या है कोरोना

नासा ने मुताबिक, कोरोना एक धुंधली सफेद प्रभामंडल होती है, जो अंधेरे सोलर डिस्क को ढके रहेगी। यह घटना पूर्ण सूर्य ग्रहण के दौरान ही देखी जा सकेगी। अंतरिक्ष में यह लाखों किलोमीटर तक फैला है। यह सूर्य के वायुमंडल की सबसे बाहरी परत है। पूरी दुनिया में पूर्ण सूर्य ग्रहण नजर नहीं आएगा। नासा के मुताबिक, समग्रता का पथ मेक्सिको के तट से शुरू होकर अमेरिका में प्रवेश करेगा।

US Alien Report: अमेरिका के पास हैं एलियंस और यूएफओ? पेंटागन ने किया बड़ा खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इस दिन आसमान से गायब हो जाएगा सूर्य, सिर्फ दिखाई देगी ये खास चीज - फोटो : iStock
पूर्ण सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल को दिखेगा, जो एक बेहद दुर्लभ नजारा होगा। यह भारत में नहीं दिखेग। अमेरिका अंतरिक्ष एजेंसी नासा इस ग्रहण का लाइव टेलीकास्ट यूट्यूब पर करेगा। इस सूर्य ग्रहण के बाद दो अक्तूबर को वलयाकार सूर्य ग्रहण लगेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें