रहस्य भरी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रही है। यह न कोई इंसान है और न कोई जानवर। वायरल हो रही इस तस्वीर के पीछे कई चौंकाने वाले दावे भी किए जा रहे हैं। इस कारण इन तस्वीरों को लेकर सोशल मीडिया पर सनसनी बढ़ गई है। दरअसल, यह एक एलियन की तस्वीर बताई जा रही है जिसे उत्तर प्रदेश के चंदौली में एक मंत्री के फार्म हाउस पर देखे जाने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन
2 of 5
alien
तस्वीर में नजर आ रहा एक पुतले नुमा छोटा जानवर जिसके पंजे कुत्तों जैसे, हरे रंग की आंखे, शरीर पर बाल हैं। मैसेज में यह भी लिखा गया है कि इसे जांच के लिए बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी की फॉरेंसिक लैब ले जाया गया है। वहां यह पता लगाया जाएगा कि यह कोई प्राणी है या फिर एलियन?
दोस्तों हो सकता है कि यह मैसेज आपको भी मिला हो किसी न किसी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लेकिन हम कहेंगे कि इसे आगे अपने जानने वालों में शेयर करने से पहले इससे जुड़ा वायरल सच जरूर जान लें। खबर का वायरल सच जानकर आप भी चौंक जाएंगे।
विज्ञापन
3 of 5
alien
वायरल तस्वीर को देखकर लग रहा था कि ये कोई जीव है जिसमें मानो सांसें चल रही हों। वहीं संबंधित वीडियो भी उसी जगह का लग रहा था जहां की तस्वीरें वायरल हो रही थीं। इस बीच सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर को शेयर करते हुए लोगों ने कभी भिंड की चंबल नदी, कभी रणथम्बौर का जिक्र किया।
यानि एक ही तस्वीर को देश के चार राज्यों से जोड़कर पेश किया जा रहा था। कोई इसे यूपी के चंदौली का बता रहा था तो कोई मध्य प्रदेश का और कोई राजस्थान से... लेकिन जब पड़ताल हुई तो सच कुछ ही सामने आया। पहली बात तो यह कि एक जैसी तस्वीर चार अलग-अलग राज्यों से एकसाथ कैसे सामने आ सकती है। इस दिशा में कुछ भी ठोस हाथ नहीं लगा।
4 of 5
alien
वायरल हो रही इन तस्वीरों में एक तस्वीर को गूगल पर सर्च किया तो रूस की एक वेबसाइट babiki.ru के बारे में पता चला। जब इसे खोला गया तो यहा पर इस एलियन जैसे तमाम पुतलों की तस्वीरें थी।
लेकिन जानकारी रूसी भाषा में थी जब इसकी पड़ताल की तो कहानी को गूगल ट्रांसलेट की मदद से हिंदी समझने की कोशिश की। यहां से एक नाम का पता चला जो वायरल हो रही तस्वीर की सच्चाई तक पहुंचने के लिए सबसे अहम साबित हुआ- लैरा मैकनुको।
दरअसल, यह इटली की रहने वाली 29 साल की एक महिला मूर्तिकार हैं जो सिलिकॉन की मदद से ऐसे पुतले बनाती है जैस कि इस तस्वीर में दिखाई दे रहा है। वायरल हो रही तस्वीरें उसी सिलिकॉन ऑर्ट का नमूना हैं। दरअसल, सिलिकॉन मिट्टी या धातु की मूर्तियां की तुलना में हल्का है, इसलिए इसका इस्तेमाल मूर्तिकार करते हैं।