फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब-गजब: बहुत कम लोगों को पता होंगी ये हैरान कर देने वाली बातें, जानिए आप भी

Thu, 28 Oct 2021 03:14 PM IST
आशिकी पटेल फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
बहुत कम लोगों को पता होंगी ये बातें (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
इंसान में हमेशा नई चीजों को जानने की जिज्ञासा रहती है, इसलिए जब भी वह कुछ नया देखता है तो उसके बारे में जानकारी लेना शुरू कर देता है लेकिन देश और दुनिया में कई ऐसी चीजें हैं जो हमारे सामने होती हैं। इसके बावजूद भी हम उनसे जुड़ी बातों पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। इनमें से कुछ चीजें रोचक होने के साथ-साथ लोगों को हैरान भी करती हैं। चलिए आज दुनिया की कुछ ऐसी ही रोचक चीजों के बारे में जानते हैं, जिनके बारे में जानकर आपका भी एक बार की यकीन करना मुश्किल हो जाएगा। 

कभी खराब नहीं होता शहद 

खाने पीने वाली चीजें एक समय के बाद खराब होने लगती हैं, लेकिन शहद दुनिया का इकलौता ऐसा खाद्य पदार्थ है, जो कभी खराब नहीं होता है। शहद को कांच के जार में अच्छी तरह से बंद करके रखा जाए तो ये कभी खराब नहीं होता है। 
विज्ञापन

2 of 8
बहुत कम लोगों को पता होंगी ये बातें (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
चांद की महक

चांद की महक, ये सुनकर ही आपको थोड़ा अजीब लगा होगा, लेकिन ये सच है चांद में भी महक होती है। नासा के मुताबिक चांद से बारूद जैसी महक आती है।
विज्ञापन

3 of 8
बहुत कम लोगों को पता होंगी ये बातें (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
दुनिया के पहले कैमरे की अनोखी बात 

दुनिया के सबसे पहले कैमरे की अनोखी बात ये थी कि यह बहुत स्लो फोटो खींचता था। यह इतना स्लो फोटो खींचता था कि लोगों  फोटो के लिए 8 घंटे तक बैठना पड़ता था।

4 of 8
बहुत कम लोगों को पता होंगी ये बातें (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
लेफ्ट हैंडेड

दुनिया के करीब 10 प्रतिशत इंसान लेफ्ट हैंडेड होते हैं। वहीं इंसानों के अलावा कुछ जानवर भी लैफ्ट हैंडी हो सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 8
बहुत कम लोगों को पता होंगी ये बातें (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
शुतुरमुर्ग

आपको ये जानकर हैरानी होगी कि दुनिया के सबसे बड़े पक्षी शुतुरमुर्ग की आंख उसके दिमाग से भी बड़ी होती है।
विज्ञापन

6 of 8
बहुत कम लोगों को पता होंगी ये बातें (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
तितली

बहुत कम लोगों को ही मालूम होगा कि तितली स्वाद का मजा जीभ की बजाय अपने पैरों से ले पाती है।
विज्ञापन

7 of 8
बहुत कम लोगों को पता होंगी ये बातें (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
डॉल्फिन

डॉल्फिन एक समुद्री जीव है। इसकी सबसे बड़ी खासीयत ये है कि यह एक ही समय में सोते हुए तैर भी सकती है।
विज्ञापन

8 of 8
बहुत कम लोगों को पता होंगी ये बातें (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
बांस

बांस की सबसे दिलचस्प बात ये है कि बांस के पेड़ 24 घंटे में तीन फीट तक बढ़ सकते हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें