Space News: अंतरिक्ष की रंगीन फोटो सामने आई है। यूरोपीय स्पेस एजेंसी ने तस्वीर को जारी की है। यूक्लिड स्पेस टेलीस्कोप ने अंतरिक्ष की रंगीन तस्वीर को खींचा है। यूक्लिड स्पेस टेलीस्कोप ने पहली बार अंतरिक्ष की रंगीन तस्वीर को खींचा है। इस तस्वीर को देखकर ब्रह्मांड के रहस्यों का पता चला है। इस तस्वीर में पर्सियस गैलेक्सी क्लस्टर, आईसी 342 सर्पिल आकाशगंगा, ग्लोब्यूलर क्लस्टर एनजीसी 6397, अनियमित आकाशगंगा एनजीसी 6822 और हॉर्सशू नेबुला नजर आ रहे हैं।
अंतरिक्ष एजेंसी ने बताया है कि इससे पहले कभी भी किसी दूरबीन में आकाश के इतने बड़े इलाके में इतनी अच्छी क्वालिटी की तस्वीरें बनाने और ब्रह्मांड में इतनी दूर तक देखने की क्षमता नहीं थी। एजेंसी की तरफ से बताया गया है कि पांच तस्वीरों से यूक्लिड की पूरी क्षमता का पता चलता है। इससे पता चलता है कि दूरबीन ब्रह्मांड का अब तक का सबसे व्यापक 3डी मैप बनाने और इसके रहस्यों से पर्दा उठाने के लिए तैयार है।