आज रामलला के दरबार में होगी यूपी कैबिनेट की बैठक, 28 नवंबर से विधानमंडल का शीतकालीन सत्र रामनगरी अयोध्या में बृहस्पतिवार का दिन इतिहास बनेगा। इसके अलावा इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गाजा में युद्धविराम की किसी भी संभावना को एक बार फिर खारिज कर दिया है। युद्धविराम पर बातचीत की खबरों पर नेतन्याहू ने कहा, मैं सभी तरह की झूठी अफवाहों पर विराम लगाना चाहता हूं। वहीं पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में नौ और 10 नवंबर को हल्की से मध्यम बारिश तथा ऊंची पहाड़ियों पर हिमपात होने की संभावना है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन
2 of 11
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
आज रामलला के दरबार में होगी यूपी कैबिनेट की बैठक
रामनगरी अयोध्या में बृहस्पतिवार का दिन इतिहास बनेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की कैबिनेट पहली बार एक साथ रामलला के चरणों में होगी। वहीं अयोध्या में पहली बार कैबिनेट बैठक का आयोजन कर सरकार सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के एजेंडे को धार भी देगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे अयोध्या स्थित रामकथा पार्क पहुंचेंगे। उनके नेतृत्व में मंत्रिमंडल के सभी सदस्य हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन करेंगे। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
3 of 11
Snowfall in Kashmir
- फोटो : बासित जरगर
पहाड़ों पर हिमपात से उत्तराखंड, कश्मीर और हिमाचल में बढ़ेगी सर्दी
पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में नौ और 10 नवंबर को हल्की से मध्यम बारिश तथा ऊंची पहाड़ियों पर हिमपात होने की संभावना है। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों तथा उत्तराखंड के निचले इलाकों में बारिश तथा ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना जताई है, जिसके कारण तापमान में कमी आएगी तथा सर्दी का सितम बढ़ेगा। पढ़ें पूरी खबर
4 of 11
इस्राइल और हमास का युद्ध
- फोटो : ANI
पीएम नेतन्याहू ने कहा- बंधकों को छोड़े बगैर नहीं होगा युद्धविराम
इस्राइल और हमास के बीच गाजा में पिछले एक महीने से संघर्ष जारी है। इस्राइली सेना गाजा के रिहायशी इलाकों में लगातार बमबारी कर रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में गाजा में इस्राइल की बमबारी में 214 लोगों की मौत हुई है। इस बीच, इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गाजा में युद्धविराम की किसी भी संभावना को एक बार फिर खारिज कर दिया है। युद्धविराम पर बातचीत की खबरों पर नेतन्याहू ने कहा, मैं सभी तरह की झूठी अफवाहों पर विराम लगाना चाहता हूं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
5 of 11
कांग्रेस प्रत्याशी गुरु रूद्र कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
बेमेतरा में नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी रुद्र कुमार के काफिले पर पथराव, केस दर्ज
बेमेतरा जिले के विधानसभा क्षेत्र नवागढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी गुरु रूद्र कुमार के काफिले पर पथराव हुआ है। वे अपने समर्थकों के साथ चुनाव प्रचार करने ग्राम झाल गए थे। इसी दौरान वापसी में गांव के बाहर रात करीब 10 बजे कुछ अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा पथराव किया गया। इससे गुरु रुद्रकुमार की गाड़ी का शीशा टूट गया। उनके काफिले में तीन गाड़ियां चल रही थीं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
6 of 11
वेदांत पटेल, अमेरिकी विदेश विभाग के प्रधान उप प्रवक्ता।
- फोटो : ANI
भारत-यूएस मंत्रिस्तरीय वार्ता में सुरक्षा सहयोग मजबूत करने पर होगा जोर
भारत और अमेरिका के विदेश और रक्षा मंत्रियों की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को नई दिल्ली में होगी। इससे पहले अमेरिकी विदेश विभाग ने बुधवार को कहा कि इस सप्ताह नई दिल्ली में होने वाली भारत-अमेरिका टू प्लस टू मंत्रिस्तरीय वार्ता दोनों देशों के बीच सुरक्षा सहयोग को प्रगाढ़ करने पर केंद्रित होगी। बता दें, रक्षा मंत्री राजनाथ और विदेश मंत्री जयशंकर 10 नवंबर को नई दिल्ली में पांचवीं भारत-अमेरिका टू प्लस टू मंत्रिस्तरीय वार्ता के लिए अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन का स्वागत करेंगे। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
7 of 11
शोपियां मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबल
- फोटो : संवाद
शोपियां मुठभेड़ में टीआरएफ का आतंकी ढेर
शोपियां मुठभेड़ में टीआरएफ का एक आतंकी ढेर कर दिया गया है। आतंकी से गोला-बारूद बरामद हुआ है और अभी पुलिस और सेना के जवान मोर्चे पर हैं। इससे पहले कश्मीर जोन पुलिस ने ट्वीट कर बताया है कि शोपियां के कथोहलान इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई है. पुलिस और सेना के जवान मोर्चा संभाले हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर
8 of 11
भारत निर्वाचन आयोग
- फोटो : सोशल मीडिया
ईडी की कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस ने चुनाव आयोग से की शिकायत
कांग्रेस ने चुनाव आयोग से तत्काल प्रभाव से हस्तक्षेप कर मोदी सरकार के इशारे पर हो रही ईडी की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की है। साथ ही आरोप लगाया कि ईडी भाजपा के चुनाव विभाग की तरह काम कर रहा है। चुनावी राज्य राजस्थान और छत्तीसगढ़ में ईडी कार्रवाई को लेकर कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार देर शाम को आयोग से मुलाकात की। पढ़ें पूरी खबर
9 of 11
सीएम नीतीश कुमार।
- फोटो : अमर उजाला
नीतीश कुमार पर फूटा अमेरिकी सिंगर का गुस्सा
इन दिनों भारतीय राजनीति में बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार के विवादित बयान पर सियासत गरमाई हुई है। दरअसल, विधानमंडल के दोनों सदनों में लड़कियों की शिक्षा और जनसंख्या नियंत्रण पर बोलते-बोलते नीतीश कुमार के मुंह से बहुत सी ऐसी बातें निकलीं जिन पर हड़कंप मचा हुआ है। बिहार के मुख्यमंत्री अपने इस बयान के कारण पूरे देश में ट्रोल किए जा रहे हैं, लेकिन यह मामला यहीं नहीं रुका। पढ़ें पूरी खबर
10 of 11
न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम
- फोटो : twitter@ICC
न्यूजीलैंड-श्रीलंका मैच पर बारिश का साया
विश्व कप में लीग राउंड के मैच अब समाप्त होने वाले हैं। 45 में से 40 मुकाबले हो चुके हैं और पांच मैच बाकी हैं। विश्व कप का रोमांच अपने चरम पर है और सेमीफाइनल के लिए चार में से तीन टीमें तय हो चुकी हैं। भारत, दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया पहले ही क्वालीफाई कर चुकी हैं। इंग्लैंड, श्रीलंका, नीदरलैंड और बांग्लादेश की टीमें इस दौड़ से बाहर चुकी हैं। अब एक जगह के लिए तीन टीमें दावेदार हैं। न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच टक्कर है। पढ़ें पूरी खबर
चित्रकूट में मनाया जाएगा दीपोत्सव
- फोटो : अमर उजाला
राम नगरी में दीपोत्सव आज से, 2500 कलाकार दिखाएंगे लोक संस्कृति की झलक
तीन दिवसीय दीपोत्सव का आगाज गुरुवार से हो रहा है। पूरी अयोध्या को दुल्हन की तरह सजाने का काम अंतिम चरण में है। दीपोत्सव में भारत के लोकसंस्कृति की झलक भी दिखेगी। दीपोत्सव में 24 राज्यों के करीब 2500 कलाकार अपनी संस्कृति की छटा बिखरेंगे। गुजरात का गरबा, केरल का कथकली, राजस्थान का कालबेलिया नृत्य आकर्षण का केंद्र होगा। 9 से 11 नवंबर तक भरत कुंड, गुप्तार घाट, बिड़ला धर्मशाला, रामघाट व रामकथा पार्क में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा। पढ़ें पूरी खबर