फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुदाई के दौरान मिली इन रहस्यमयी चीजों को देखकर वैज्ञानिक भी हैं हैरान

Sun, 30 Dec 2018 06:51 PM IST
kapil kumar फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Mysterious things - फोटो : Social Media
दुनिया में आज भी कई ऐसी रहस्यमयी चीजें मौजूद हैं, जिनके बारे में आज तक किसी को भी नहीं पता चला। कुछ ऐसी ही रहस्यमयी चीजें हम आपके सामने लेकर आए हैं, जिन्हें देखकर वैज्ञानिक भी हैरान हैं। ये सारी चीजें लाखों साल पहले की बताई जा रही हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
Mysterious Electric plug - फोटो : Social Media
अमेरिका के रहने वाले एक व्यक्ति को कहीं से एक रहस्यमयी चट्टान मिली थी। इस चट्टान में इलेक्ट्रिक प्लग जैसी आकृति दिखाई देती है। हैरानी की बात तो ये है कि वैज्ञानिकों ने जब इस चट्टान की जांच की तो पाया कि यह चट्टान लाखों साल पुरानी है। इसके बाद वैज्ञानिकों ने उस व्यक्ति से उस जगह के बारे में पूछा, जहां से उसे ये रहस्यमयी चट्टान मिली थी, लेकिन उसने जगह के बारे में खुलासा करने से इनकार कर दिया। 
विज्ञापन

3 of 6
Mysterious Hammer - फोटो : Social Media
साल 1936 में एक पति-पत्नी लंदन के एक मशहूर टूरिस्ट स्पॉट पर घूमने गए थे, जहां उन्हें एक छोटे से चट्टान में फंसा हुआ एक हथौड़ा दिखाई दिया। उसके बाद वो उसे उठाकर अपने घर ले आए। बाद में जब उस चट्टान और हथौड़े की जांच की गई तो पता चला कि वो हथौड़ा एक लाख साल पुराना था। उस हथौड़े का हैंडल लकड़ी का बना हुआ था, जो पूरी तरह से कोयला बन चुका था, लेकिन हथौड़ा बिल्कुल सही सलामत था। 

4 of 6
Mysterious Mummy shoes - फोटो : Social Media
मंगोलिया में कई साल पहले खुदाई के दौरान एक प्राचीन ममी मिली थी। पहले तो वो ममी दिखने में बाकी ममियों की तरह ही लगी, लेकिन वैज्ञानिकों ने जब उस ममी के पैरों पर ध्यान दिया, तो वो हैरत में पड़ गए। उस ममी के पैरों में आधुनिक जमाने के जूते थे, जो दिखने में Adidas के जूतों की तरह लग रहे थे। ये अभी तक रहस्य ही बना हुआ है कि उस ममी के पैरों में आधुनिक जमाने के जूते कैसे आए? 
विज्ञापन

5 of 6
Mysterious Mobile phone - फोटो : Social Media
साल 2015 में ऑस्ट्रिया में खुदाई के दौरान वैज्ञानिकों के हाथ एक ऐसी चीज लगी, जिसने सभी को आश्चर्य में डाल दिया। दरअसल, खुदाई के दौरान वैज्ञानिकों को एक सेलफोन जैसी चीज मिली थी। यह सेलफोन चमड़े से बनाया गया था। हैरानी की बात तो ये है कि कार्बन डेटिंग से जब इसकी जांच की गई तो पता चला कि यह सेलफोन करीब 1300 साल पुराना है, जबकि सेलफोन का आविष्कार तो 80 के दशक में हुआ था। कई लोग इसे प्राचीन जमाने का सेलफोन भी कहते हैं, तो वहीं इसे एलियन का मोबाइल भी कहते हैं। हालांकि यह सेलफोन अभी तक वैज्ञानिकों के लिए रहस्य ही बना हुआ है।   
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Mysterious Screw - फोटो : Social Media
साल 1998 में रूस के मॉस्को शहर के दूरदराज के एक इलाके में खुदाई के दौरान वैज्ञानिकों के हाथ एक अजीब सी चट्टान लगी। इस चट्टान के अंदर स्क्रू जैसी दिखने वाली कोई चीज फंसी हुई थी। जब इस चट्टान को जांच के लिए भेजा गया तो वैज्ञानिक भी यह जानकर हैरान रह गए कि चट्टान में फंसी स्क्रू 300 मिलियन साल पुरानी थी, जो डायनासोर के काल की थी। यह खोज आज भी वैज्ञानिकों के लिए किसी रहस्य से कम नहीं है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें