फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Science News: नासा ने खोजा धरती से बड़ा ग्रह, पानी से है भरा, जीवन के भी मिले संकेत

Wed, 13 Sep 2023 01:19 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
nasa says exoplanet 8 times bigger than earth could have rare water ocean and support life - फोटो : NASA
Exoplanet Science News: ब्रह्मांड में न जाने कितने रहस्य छिपे हुए हैं, जिन्हें आज तक वैज्ञानिक भी ठीक से नहीं समझ सके हैं। ब्रह्मांड को जानने के लिए वह लगातार अध्ययन कर रहे हैं। इस दौरान उनके हाथ कई हैरान करने वाली जानकारियां भी लगती हैं। अब इस बीच अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने कई प्रकाश वर्ष दूर स्थित एक विशाल एक्सोप्लैनेट को लेकर चौकाने वाली जानकारी दी है। नासा ने बताया है कि इस एक्सोप्लैनेट पर एक महासागर है। 

नासा के मुताबिक, इस ग्रह पर एक रसायन मिला है, जो संभावित जीवन की तरफ इशारा करता है। नासा के जेम्स वेब टेलीस्कोप ने यह खोज की है। नासा के मुताबिक, खोजा गया एक्सोप्लैनेट धरती से 8.6 गुना बड़ा है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने K2-18 b ग्रह के वातावरण की जांच की है, जिसमें मीथेन और कार्बन डाइऑक्साइड समेत कार्बन के प्रभाव वाले अणुओं का भी पता लगा है। आइए जानते हैं कि नासा की तरफ से इस ग्रह के बारे में क्या-क्या बताया गया है। 
विज्ञापन

2 of 5
nasa says exoplanet 8 times bigger than earth could have rare water ocean and support life - फोटो : iStock
कैसे मिली जानकारी

जेम्स वेब टेलीस्कोप की खोज से हाल के अध्ययनों को मजबूती मिलती है कि K2-18 b एक हाइसीन एक्सोप्लैनेट हो सकता है। हाइसीन ऐसे ग्रह को कहा जाता है, जिसमें हाइड्रोजन समृद्ध वातावरण और महासागर से ढंकी सतह हो सकती है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
nasa says exoplanet 8 times bigger than earth could have rare water ocean and support life - फोटो : iStock
नासा की तरफ से अपनी वेबसाइट पर बताया गया है कि इस रहने योग्य क्षेत्र वाले एक्सोप्लैनेट के वायुमंडलीय गुणों के बारे में हबल स्पेस टेलीस्कोप से पहली जानकारी मिली है। इस नई खोज ने वैज्ञानिकों को आगे के शोध के लिए प्रेरित किया। नासा के मुताबिक, इस खोज ने सिस्टम के बारे में उनकी समझ को बदल दिया है।

Samudrayaan Mission: क्या है भारत का अगला मिशन समुद्रयान, जानिए इसके बारे में सबकुछ

4 of 5
nasa says exoplanet 8 times bigger than earth could have rare water ocean and support life - फोटो : Twitter @astronomywriter
जानिए K2-18 b के बारे में...

K2-18 b रहने योग्य इलाके में एक ठंडे बौने तारे K2-18 की परिक्रमा करता है। धरती से यह 120 प्रकाशवर्ष दूर है। K2-18 b जैसे एक्सोप्लैनेट का आकार धरती और नेपच्यून के बीच है। नासा के मुताबिक, निकटवर्ती ग्रहों की कमी के कारण इन एक्सोप्लैनेट को कम आंका जाता है। इसके अलावा उनके वायुमंडल की प्रकृति खगोलविदों के बीच एक चर्चा का विषय है। 

Viral Video: 'हमारे कश्मीर में सिवाए गधों के कुछ भी नहीं', महिला रिपोर्टर ने पाकिस्तानी शख्स को गजब का धोया
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
nasa says exoplanet 8 times bigger than earth could have rare water ocean and support life - फोटो : iStock
नासा के मुताबिक, हो सकता है कि K2-18 b एक हाइसीन एक्सोप्लैनेट हो, क्योंकि कुछ खगोलविद का मानना है कि यह घटनाक्रम एक्सोप्लैनेट पर जीवन की तलाश की दिशा में नई संभावनों को जन्म देती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें