फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mysterious Tomb: चीन के पहले सम्राट के मकबरे में छिपे हैं कई रहस्य, जानिए खोलने से क्यों डरते हैं पुरातत्वविद

Wed, 13 Sep 2023 12:00 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Mysterious Tomb Of First Emperor Of China - फोटो : Twitter@papiitiino
China Mysterious Tomb: चीन का एक मकबरा कई सालों से पूरी दुनिया के इतिहासकारों के लिए रहस्य है। यह मकबरा चीन के पहले सम्राट क्विन शी हुआंग का है, जिसके रहस्य को खोलने से पुरातत्वविद् डर रहे हैं। इसके कई हिस्सों की खोज की जा चुकी है, लेकिन संभावित खतरों की वजह से मकबरे को पुरातत्वविदों ने छुआ तक नहीं है। इसकी वजह से चीन के पहले सम्राट क्विन शी हुआंग का मकबरा अभी भी एक रहस्य बना हुआ है। मकबरे में इतने राज दफन हैं कि पुरातत्वविद् इसको खोलने से डर रहे हैं। 

बताया जाता है कि प्राचीन चीनी इतिहासकार सिमा कियान ने सम्राट की मौत के करीब 100 साल बाद एक लेख में मकबरे में छिपे एक खतरनाक जाल के बारे में जिक्र किया था। चीन के पहले सम्राट का मकबरा आज भी दुनिया के लिए एक बड़ा रहस्य है। आइए जानते हैं कि इस रहस्यमयी मकबरे के बारे में...
 
विज्ञापन

2 of 5
Mysterious Tomb Of First Emperor Of China - फोटो : Pixabay
कारीगरों को मिला था यह आदेश 

एक रिपोर्ट के मुताबिक, चीन के पहले सम्राट के मकबरे को बनाने वाले कारीगरों को तीर और कमान बनाने का आदेश दिया था। यह इसलिए कहा गया था कि मकबरे में कोई आता है, तो उस पर तुरंत हमला किया जा सके। 
 
विज्ञापन

3 of 5
Mysterious Tomb Of First Emperor Of China - फोटो : Pixabay
इस मकबरे में कई रहस्य हैं, जिसकी वजह से इसके अंदर किसी को आने की इजाजत नहीं थी। इसके साथ ही मकबरे में पारे की एक प्रणाली तैयारी की गई है, जो फैलती रहती है।


Ajab-Gajab: दुनिया की इन पांच जगहों पर इंसानों को जाने की नहीं है इजाजत, भारत में भी है एक, जानिए क्या है वजह

4 of 5
Mysterious Tomb Of First Emperor Of China - फोटो : Pixabay
कैसे हुई थी खोज? 

किसानों के एक समूह ने साल 1947 में चीन के शानक्सी प्रांत में इस अनोखे मकबरे की खोज की थी। इस खोज से दुनिया हैरान हो गई थी। किसानों का समूह एक खेत में खुदाई कर रहा था, तभी उन्हें मिट्टी की मानव आकृति के टुकड़े मिले। यह सिर्फ रहस्यमयी खोज की शुरुआत थी। पुरातात्विक खुदाई से जानकारी सामने आई कियह इलाका हजारों टेराकोटा मॉडलों से भरे कई गड्ढों के ऊपर मौजूद है। 

Egypt Pyramid: मिस्र के पिरामिडों में लगे लाखों पत्थरों को लाए थे एलियन? नई रिसर्च में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Mysterious Tomb Of First Emperor Of China - फोटो : Twitter@LoveFunLiam
सैकड़ों से साल है रहस्य

यह आकृतियां सैनिकों, युद्ध के घोड़ों, अधिकारियों और अलग-अलग जानवरों को दर्शाने के लिए बनाई गई हैं। अब यह टेराकोटा सेना का हिस्सा है। मिट्टी की इस सेना का उद्देश्य 221 से 210 ईसा पूर्व तक शासन करने वाले क्विन राजवंश के पहले सम्राट क्विन शी हुआंग के मकबरे की रक्षा करना है। इस मकबरे का रहस्य करीब दो हजार साल से बरकरार है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें