Mini Moon: सौर मंडल में कई ग्रह हैं, जिनके पास अपना चंद्रमा है। इनमें से कुछ ग्रहों के पास कई चंद्रमा हैं, हालांकि पृथ्वी के पास सिर्फ एक चांद है। हालांकि, दो महीने के लिए धरती के पास दो चंद्रमा होंगे। यह एक बेहद दुर्लभ खगोलीय घटना है। आसमान में दिखने वाले चंद्रमा की तरह यह नहीं होगा, बल्कि यह एक एस्टेरॉयड है। छोटा चांद बनाने वाले इस एस्टेरॉयड का नाम 2024 PTS है, जो पृथ्वी का दो महीने तक चक्कर लगाएगा। यह एक मिनी मून है और अंतरिक्ष में अपनी लंबी यात्रा पर है। लेकिन गुरुत्वाकर्षण शक्ति के प्रभाव से धरती का चक्कर लगाएगा।
एस्टेरॉयड्स के बेल्ट का नाम अर्जुन एस्टेरॉयड बेल्ट है। यह धरती और सूरज के बीच स्थित है। यहां से निकलने के बाद वह सीधे अपनी जगह पर जाएगा। सूरज से 15 करोड़ किलोमीटर की दूरी पर यह बेल्ट है। करीब उतनी ही दूरी जितनी धरती की सूरज से है।