Optical Illusion: ऑप्टिकल इल्यूजन यानी आखों का भ्रम। इसके नाम से भी यह पता चलता है। यह एक शानदार और मनोरंजक गेम है, जिसे हल करने से दिमाग तेज होता है और अवलोकन क्षमता बढ़ती है। मनोवैज्ञानिकों ने भी स्टडी में पाया है कि ऑप्टिकल इल्यूजन से दृष्टि में सुधार हो सकता है। यह गेम आईक्यू लेवल बढ़ाने में भी मदद करता है। अगर आपको भी ऑप्टिकल इल्यूजन हल करना अच्छा लगता है, तो आपके लिए हम एक तस्वीर लेकर आए हैं।
आज हम आपके लिए जो ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर लेकर आए हैं, उसमें तितली को खोजने का चैलेंज है। इस तस्वीर में छिपी तितली को खोजने के लिए 10 सेकेंड की समयसीमा तय की गई है, जिसके अंदर आपको खोजना है। अगर आप तय समयसीमा के अंदर तितली को खोज लेते हैं, तो माना जाएगा कि आप जीनियस हैं और किसी भी पहेली को आसानी से हल कर सकते हैं। आज की ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर में तितली को खोजना आसान काम नहीं है।