फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himba Tribe: दुनिया की अजीबोगरीब जनजाति, सिर्फ शादी के दिन नहाती हैं महिलाएं, जानिए इनकी अनोखी परंपराएं

Mon, 25 Sep 2023 12:47 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
interesting facts of himba tribe - फोटो : iStock
Himba Tribe: दुनिया में कई जाति और समुदायों के लोग रहते हैं। इन सभी के अपने अलग-अलग रीति रिवाज और मान्यताएं होती हैं। इनके नियम कानून भी बिल्कुल अलग होते हैं। यह आदिवासी प्रजातियां जंगलों में रहती हैं और अभी भी हजारों साल पुरानी परंपराओं का पालन करती हैं। यह जनजातियां जहां रहती हैं वहां इनका पूरा अधिकार होता है। देश की सरकारें भी इन जनजातियों के अधिकारों में दखल नहीं देती हैं। यह अपनी परंपराओं का आज भी बचाकर रखे हैं। 

आज हम आपको एक ऐसी ही जनजाति के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अभी भी सालों पुरानी परंपराओं की पालन करती है। इन परंपराओं के बारे में जानकर आपको यकीन नहीं होगा। अफ्रीका महाद्वीप में ऐसी ही एक आदिवासी जनजाति रहती है। यह कुछ ऐसी परंपराओं का पालन करती हैं जिनके बारे में जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। इस जनजाति का नाम हिंबा है जो नामीबिया में रहती है। 

 
विज्ञापन

2 of 6
interesting facts of himba tribe - फोटो : Pixabay
नामीबिया में रहने वाली इस जनजाति की कुल आबादी करीब 50 हजार है। इस जनजाति में नहाने पर सख्त रोक है। इस जनजाति पर आधुनिक दुनिया का कोई असर नहीं पड़ा है। इन जनजाति का अधिकतर समय खेतों में बीतता है। 
 
विज्ञापन

3 of 6
interesting facts of himba tribe - फोटो : iStock
हिंबा जनजाति में बच्चों के पैदा होने पर काफी दिलचस्प परंपरा का पालन किया जाता है। इस जनजाति में जन्म की तिथि बच्चे के दुनिया में आने के बाद नहीं मानी जाती है बल्कि जब महिला बच्चे के बारे में सोचती है तब से ही बच्चे का जन्म मान लिया जाता है। 

 

4 of 6
interesting facts of himba tribe - फोटो : iStock
बच्चों के लिए मां गाती है खास गीत

बताया जाता है कि महिलाओं को बच्चों से जुड़े गीत सुनने का सुझाव दिया जाता है। इसके बाद से वह पेड़ के नीच बैठकर बच्चों से संबंधित गीत सुनती हैं। इसके बाद वह गीत अपने साथी को भी गाकर सुनाती है। दोनों जब संबंध बनाते हैं तब भी वह इस गीत को गाते हैं। जब महिला गर्भवती हो जाती है, तो जनजाति की दूसरी महिलाओं को गीत सिखाती है। जब महिला गर्भवती होती है, तो उसको घेरकर सभी यह गीत गाते हैं। इंसान के आखिरी सांस तक उसको गीत सुनाया जाता है।

Chandrayaan-3: चांद की सतह पर अशोक स्तम्भ का निशान नहीं छोड़ पाया प्रज्ञान रोवर, जानिए आखिर क्या वजह



 
विज्ञापन

5 of 6
interesting facts of himba tribe - फोटो : iStock
नहाने पर है सख्त रोक

हिंबा जनजाति में नहाने पर सख्त रोक है। जनजाति की महिलाएं अपनी पूरी जिंदगी में सिर्फ एक बार नहाती हैं। वह भी सिर्फ अपनी शादी के दिन। इससे भी हैरान करने वाली बात यह है कि वह अपने कपड़े धोने के लिए पानी का इस्तेमाल नहीं कर सकती हैं। 

New Planet: वैज्ञानिकों ने खोजा अनोखा ग्रह, इस पर धरती से ज्यादा है लोहा, जानिए इसके बारे में रोचक बातें...
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
interesting facts of himba tribe - फोटो : iStock
जनजाति की महिलाएं खुद को साफ रखने के लिए खास तरीके का पालन करती हैं। वह खास जड़ी-बूटियों को पानी में उबालती हैं और भाप से खुद को साफ रखती हैं जिससे शरीर से बदबू नहीं आती है। इसके साथ ही धूप से चमड़ी को बचाने के लिए खास लोशन का लगाती है। जो जानवरों की चर्बी और लोहे की तरह एक खनिज तत्व, हेमाटाइट से बनता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें