फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: आज जयपुर-भोपाल जाएंगे पीएम मोदी, छत्तीसगढ़ में राहुल गांधी चुनावी सभा को करेंगे संबोधित

Mon, 25 Sep 2023 07:14 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को जयपुर में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करेंगे। इस रैली के साथ आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भाजपा की राज्य भर में निकाली गई चार परिवर्तन यात्राओं का समापन हो जाएगा। वहीं, छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव होने में महज ढाई महीने ही शेष बचे हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तीसरी बार छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। वे 25 सितंबर यानी आज सोमवार को बिलासपुर में एक बड़ी चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा, भारतीय सेना अलास्का में अमेरिकी सेना के साथ सोमवार से दो हफ्ते के लिए युद्धाभ्यास शुरू करने जा रही है। इसे युद्धाभ्यास 23 नाम दिया गया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 11
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : वीडियो स्क्रीनग्रैब@ANI

आज जयपुर-भोपाल के दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को जयपुर में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करेंगे। इस रैली के साथ आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भाजपा की राज्य भर में निकाली गई चार परिवर्तन यात्राओं का समापन हो जाएगा। जयपुर के अलावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भोपाल के दौरे पर भी रहेंगे। भोपाल में वे भाजपा के कार्यकर्ता महाकुंभ में शामिल होंगे। कार्यक्रम स्थल जंबूरी मैदान तक प्रधानमंत्री मोदी खुली जीप में सवार होकर पहुंचेंगे। भाजपा का दावा है कि कार्यक्रम में 10 लाख कार्यकर्ता शामिल होंगे। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

3 of 11
राहुल गांधी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

आज छत्तीसगढ़ आएंगे राहुल गांधी
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव होने में महज ढाई महीने ही शेष बचे हैं। ऐसे में छत्तीसगढ़ में चुनावी सरगर्मी बढ़ गई है। लगातार कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के दौरे हो रहे हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तीसरी बार छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। वे 25 सितंबर यानी आज सोमवार को बिलासपुर में एक बड़ी चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। वो राज्य स्तरीय आवास न्याय सम्मेलन में शामिल होने तखतपुर के परसदा गांव पहुंच रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
C-295 transport aircraft - फोटो : ANI

वायुसेना में शामिल होंगे 56 सी295 विमान
भारतीय सेना अलास्का में अमेरिकी सेना के साथ सोमवार से दो हफ्ते के लिए युद्धाभ्यास शुरू करने जा रही है। इसे युद्धाभ्यास 23 नाम दिया गया है। इसमें युद्ध के दौरान सैन्य कार्रवाइयों और जटिल ड्रिल से लेकर सैन्य-अकादमिक परिचर्चाएं भी होंगी। माना जा रहा है कि भारत-अमेरिका के बीच बढ़ती वैश्विक रणनीतिक भागीदारी को यह सैन्य अभ्यास नई तेजी देगा। नई दिल्ली के हिंडन एयरबस पर आज एक समारोह का आयोजन होगा। यहां राजनाथ सिंह सी295 विमान भारतीय वायुसेना में शामिल करेगें। वायुसेना अधिकारियों ने हाल ही में इसकी जानकारी दी थी। इस दौरान करीब 56 विमान भारतीय वायुसेना में शामिल किए जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

5 of 11
इमैनुएल मैक्रों

नाइजर से कुछ घंटों में ही अपने दूत को वापस बुलाएंगे मैक्रों
फ्रांस और नाइजर की सैन्य सरकार के बीच खींचतान लगातार जारी है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रविवार को घोषणा की है कि वह कुछ घंटों में ही नाइजर से फ्रांसीसी राजदूत को वापस बुला लेंगे। हाल ही में, मैक्रों ने कहा था कि फ्रांसीसी राजदूत सहित अन्य राजनयिकों को नाइजर सैनिकों ने दूतावास में ही बंधक बना लिया है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

6 of 11
केरल में मानसून ने दी दस्तक। - फोटो : अमर उजाला

लगातार 13वें साल देरी से हो रही मानसून की वापसी
देश में आमतौर पर दक्षिण-पश्चिम मानसूनी हवाएं 17 सितंबर के आस-पास उत्तर-पश्चिमी भारत से वापस जाना शुरू कर देती हैं, लेकिन इस सीजन में अभी वापसी की कोई संभावना नहीं दिख रही है और बारिश अक्तूबर तक बढ़ सकती है। यह लगातार ऐसा 13वां साल है जब मानसून की वापसी देरी से हो रही है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

7 of 11
राघव चड्ढा-परिणीति चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

शादी के बाद परी-राघव की पहली तस्वीर आई सामने
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा आज आखिरकार सात जन्मों के लिए एक-दूजे के हो गए हैं। आज के दिन जोड़ा अपने परिजनों और करीबियों की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंध गया है, और इस भव्य शादी का साक्षी उदयपुर का होटल लीला एंड ताज पैलेस बना है। इस बिग फैट पंजाबी वेडिंग में राजनीति से लेकर मनोरंजन जगत तक की नामचीन हस्तियां शिरकत करने पहुंची थी।  राघव-परी के वेडिंग रिस्पेशन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। करीब 8:30 बजे से रिसेप्शन शुरू हो जाएगा। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
एशियाई खेलों के उद्घाटन समारोह में भारतीय दल - फोटो : सोशल मीडिया

आज भारत को मिल सकता है पहला स्वर्ण
एशियाई खेलों का आधिकारिक आगाज होने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने पांच पदक जीते हैं। इनमें तीन रजत और दो कांस्य पदक शामिल हैं, लेकिन अब तक देश की झोली में कोई स्वर्ण नहीं है। आज महिला क्रिकेट टीम यह सूखा खत्म कर सकती है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम का फाइनल मुकाबला श्रीलंका के साथ है। टीम इंडिया यह मैच जीतकर स्वर्ण पदक अपने नाम करना चाहेगी। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
महिला आरक्षण

कांग्रेस ने केंद्र को 'बेनकाब' करने के लिए बनाई रणनीति
बीते सप्ताह में केंद्र सरकार द्वारा लाए गए महिला आरक्षण विधेयक को पहले लोकसभा और फिर राज्यसभा से पारित कर दिया गया था। भले ही तमाम विपक्षी पार्टियों ने बिल पर अपनी सहमति दे दी हो लेकिन विधेयक के कुछ प्रावधानों पर सवाल भी खड़े किए हैं। वहीं, कांग्रेस भी लगातार दावा कर रही है कि यूपीए सरकार ने इस विधेयक की शुरुआत की थी। अब विरोध के क्रम में कांग्रेस आज यानी सोमवार को देश के  21 शहरों में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी। इसमें कांग्रेस की 21 महिला नेता महिला आरक्षण के मुद्दे पर 'मोदी सरकार को बेनकाब' करेंगी। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
canada flag - फोटो : social media

कनाडाई रक्षा मंत्री बोले- भारत के साथ रिश्ते हमारे लिए महत्वपूर्ण
हरदीप सिंह निज्जर हत्याकांड को लेकर भारत-कनाडा के रिश्तों में एक बार फिर दूरियां आ गई हैं। इस बीच कनाडा के रक्षा मंत्री ने कहा कि हत्याकांड की जांच तक कनाडा इंडो-पैसिफिक रणनीति जैसी साझेदारियों को आगे बढ़ाता रहेगा। बता दें, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने हाल में ही भारत पर आरोप लगाए थे कि निज्जर की हत्या के पीछे भारत की साजिश हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

11 of 11
हृदय को स्वस्थ रखने वाले आसन - फोटो : Istock

विश्व फेफड़ा दिवस आज
जोर से खर्राटे लेने की आदत दिल-दिमाग का मरीज बना सकती है। देश में तेजी से वयस्क इसकी जकड़ में आ रहे हैं। ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एप्निया (ओएसए) एक सामान्य दीर्घकालिक चिकित्सीय बीमारी है। यह किसी भी उम्र में प्रभावित कर सकता है, लेकिन बुजुर्ग और अधिक वजन वाले व्यक्तियों में इसके होने का खतरा ज्यादा है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें