फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब-गजब: इस जंगल में आत्महत्या कर लेते हैं लोग, पेड़ों पर लटकती हैं लाशें, कंपास भी नहीं करता काम

Sun, 07 Nov 2021 11:43 AM IST
आशिकी पटेल फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
इस जंगल में आत्महत्या कर लेते हैं लोग (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
दुनिया में कुछ ऐसी अजीबो-गरीब चीजें या घटनाएं होती हैं, जो लोगों के बीच हमेशा के लिए चर्चा का विषय बन जाती हैं। ऐसी ही एक जगह है जापान में, जिसे पूरी दुनिया में ‘सुसाइड फॉरेस्ट’ यानी आत्महत्या करने वाला जंगल के नाम से जाना जाता है। ये हरा-भरा और सुंदर दिखने वाला जंगल मॉर्निंग वॉक के लिए नहीं बल्कि अपनी डरावनी कहानियों के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। 

इस जगह पर अब तक कई लोगों ने आत्महत्या की है। वहीं इस जंगल को लेकर लोगों में कई तरह की मान्यताएं भी हैं। कुछ लोगों का मानना है कि इस जगह पर भूतों का वास है, जो लोगों को आत्महत्या करने पर मजबूर करते हैं। ये जंगल दुनिया के सबसे पॉप्युलर सुसाइड प्लेसेज में दूसरे नंबर पर है। ये जंगल जापान की राजधानी टोक्यो से महज कुछ ही घंटे की दूरी पर स्थित है। आइये जानते हैं इस जंगल के बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
इस जंगल में आत्महत्या कर लेते हैं लोग (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
जंगल की लोकेशन

जैसे ही आप ऑकिगहरा जंगल में प्रवेश करेंगे तो आपको चेतावनियां पढ़ने को मिलेंगी। जैसे कि ‘अपने बच्चों और परिवार के बारे में ध्यान से सोचें’, ‘आपका जीवन आपके माता-पिता द्वारा दिया हुआ कीमती तोहफा है’। ये जंगल जापान के टोक्यो से 2 घंटे की दूरी पर स्थित माउंट फूजी के नॉर्थवेस्ट में स्थित है और 35 स्क्वेयर किमी के बड़े एरिया में फैला हुआ है। इतना ही नहीं ये जंगल इतना घना है कि इसे पेड़ों का सागर भी कहते हैं। ये जंगल इतना घना है कि यहां से निकलकर आना बेहद मुश्किल है।
विज्ञापन

3 of 5
इस जंगल में आत्महत्या कर लेते हैं लोग (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
जंगल से जुड़ी डरावनी कहानियां
कहा जाता है कि इस जंगल में आत्माओं का वास है। आधिकारिक रिकॉर्ड्स के अनुसार साल 2003 से इस जंगल में करीब 105 डेडबॉडीज खोजी जा चुकी हैं। इनमें से ज्यादतर बुरी-तरह सड़ चुकी थीं, वहीं कुछ को जंगली जानवरों ने खा लिया था। साथ ही ये भी माना जाता है कि जंगल इतना घना है कि लोग रास्ता भूल जाते हैं और फिर डर की वजह से वो खुद से ही अपनी जान ले लेते हैं। 

4 of 5
इस जंगल में आत्महत्या कर लेते हैं लोग (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
सबसे ज्यादा हैरान कर देने वाली ये है कि जंगल में कंपास या मोबाइल जैसे उपकरण भी काम नहीं करते हैं। इतना ही नहीं कंपास की सुई भी यहां कभी सही रास्ता नहीं दिखाती। इसका कारण ये बताया जाता है कि ज्वालामुखी से निकलने वाले लावा ने मिट्टी का रूप ले लिया है, जिसमें आयरन भारी मात्रा में होता है। मैग्नेटिक आयरन के चलते कंपास की सुई हर वक्त हिलती रहती है और सही मार्ग नहीं दिखा पाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इस जंगल में आत्महत्या कर लेते हैं लोग (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
वहीं मोबाइल में भी नेटवर्क नहीं आता है। इस वजह से अगर कोई फंस जाता है तो जंगल के बाहर संपर्क साधना मुश्किल हो जाता है। जंगल के पास रहने वाले लोगों का कहना है कि रात में जंगल से चीखने की आवाजें आती हैं। कहा जाता है कि इस जंगल में अलग-अलग प्रजातियों के कई पेड़ हैं, जो 300 साल से भी पुराने हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें