फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का रहस्य: क्या आज भी निधिवन में रासलीला करने आते हैं भगवान श्री कृष्ण? ये है इसके पीछे का राज

Thu, 16 Sep 2021 12:18 PM IST
संकल्प सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
निधिवन का रहस्य - फोटो : Istock
आज के रहस्य की इस कड़ी में हम बात करने वाले हैं वृंदावन में स्थित निधिवन के बारे में, कहा जाता है कि यहां पर आज भी भगवान श्री कृष्ण रासलीला करने के लिए आते हैं। इसके पीछे का क्या रहस्य है? आज हम उसी के बारे में जानेंगे। उत्तर प्रदेश में स्थित मथुरा के वृंदावन को भगवान श्री कृष्ण की भूमि के रूप में जाना जाता है। इस स्थान पर भगवान ने अपने बचपन में कई लीलाएं दिखाई थीं। इसी वजह से लाखों भक्तगण अपने भगवान के दर्शन के लिए हर साल यहां पर आते हैं। 

यहां आपको कई मंत्रमुग्ध कर देने वाले मंदिर देखने को मिलेंगे। वहीं मथुरा के वृंदावन में एक ऐसी रहस्यमय जगह भी स्थित है, जिसको लेकर कहा जाता है कि यहां पर आज भी भगवान श्रीकृष्ण गोपियों के साथ रासलीला करते हैं। इस स्थान का नाम निधिवन है। आई जानते हैं इस रहस्यमय स्थान के बारे में -
विज्ञापन

2 of 5
निधिवन का रहस्य - फोटो : Istock
आप में से कई लोगों ने निधिवन का नाम सुना होगा। मान्यता है कि इस स्थान पर आज भी भगवान श्री कृष्ण हर रात रासलीला करने के लिए आते हैं। इस दौरान वे अपनी राधा और कई गोपियों के साथ नृत्य करते हैं। गौरतलब बात ये है कि भगवान और उनकी इस रासलीला को गांव के किसी भी लोगों ने आज तक नहीं देखा है। उसके बाद भी उन्हें इस पर विश्वास है।  
विज्ञापन

3 of 5
निधिवन का रहस्य - फोटो : Istock
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस जगह के रहस्य से कई लोगों ने पर्दा उठाने की कोशिश की पर उनका सभी प्रयत्न व्यर्थ साबित हुआ। मान्यता है कि जो लोग भगवान की इस रासलीला को निधिवन में पेड़ के पीछे छुपकर देखने की कोशिश करते हैं, वह या तो अपने मानसिक संतुलन को खो देते हैं या फिर सदमे का शिकार हो जाते हैं। 

4 of 5
निधिवन का रहस्य - फोटो : Istock
यही एक बड़ा कारण है, जिसके चलते रात में इस जगह पर कोई नहीं आता। वहीं जिन लोगों का घर निधिवन के समीप में स्थित है। वे रात में अपने दरवाजे और खिड़कियों को पूरी तरह बंद कर देते हैं। इस वन में विभिन्न प्रकार के पेड़ पौधे हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक ये पेड़-पौधे रात के समय गोपियों के रूप में बदल जाते हैं। वहीं सुबह के समय दोबारा अपने उसी रूप में आ जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
निधिवन का रहस्य - फोटो : Istock
आस पास के लोगों ने इस बात का भी दावा किया है कि उन्होंने रात के समय निधिवन से पैरों के चलने की आवाजें और बांसुरी को सुना है। इस स्थान के भीतर शाम 5 बजे के बाद कोई भी प्रवेश नहीं कर सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें