फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mysterious Place: दुनिया की रहस्यमयी जगहें, जिनके रहस्य को वैज्ञानिक भी नहीं सुलझा पाए

Sun, 24 Dec 2023 01:51 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Mysterious Place - फोटो : iStock
Mysterious Place: दुनिया में कई रहस्य हैं, जिन्हें आज भी सुलझाया नहीं जा सकता है। वैज्ञानिकों ने इन रहस्यों को सुलझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। वैज्ञानिकों ने कई रहस्यों का खुलासा तो कर दिया है, लेकिन अभी भी कुछ रहस्यमयी चीजों से पर्दा उठाना बाकी है। कई जगहों को एलियंस की वजह से, तो कुछ स्थानों को भूतों की वजह से रहस्यमयी माना जाता है। दुनिया में कई ऐसी जगहे हैं, जो अपनी खूबसूरती के साथ ही अपने रहस्यों के लिए भी जानी जाती है। आज हम आपको कुछ रहस्यमयी जगहों के बारे में बताते हैं...

स्पॉटेड लेक

कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में स्पॉटेड लेक स्थित है। यह बेहद खूबसूरत झील है, लेकिन यह अपनी रहस्यमयी चीजों के लिए पूरी दुनिया में जानी जाती है। इस झील में कई मिनरल्स पाए जाते हैं, जिसमें मैगनीशियम सल्फेट, कैल्शियम, सोडियम सल्फेट सिल्वर और टाइटेनियम जैसे शामिल हैं। इन मिनरल्स की वजह से झील को रहस्यमयी माना जाता है। इस झील में नहाने से कई रोग भी ठीक हो जाते हैं। लेकिन इसका कोई साइंटिफिक सबूत नहीं है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
Mysterious Place - फोटो : iStock
बदाब-ए-सूरत

उत्तरी ईरान में प्रकृति की खूबसूरती नजर आती है। इस जगह पर हजारों सालों से दो मिनरल के गर्म झरने हैं, जिनका पानी अब ठंडा हो चुका है। इसकी वजह से पहाड़ पर कार्बोनेट खनिज इकट्ठा हो चुका है जिसकी वजह से ट्रैवर्टीन टैरेस बन गया है।
विज्ञापन

3 of 5
Mysterious Place - फोटो : iStock
टैरेस में आयरन ऑक्साइड की परत होने की वजह से यह लाल दिखाई देता है। यहां पर स्वाद, गंध और पानी की मात्रा के साथ कई प्रकार के झरने हैं। इनके पानी से गठिया, माइग्रेन, त्वचा संबंधी रोग और पीठ व पैर दर्द का इलाज किया जा सकता है।

Aliens News: नासा के पूर्व वैज्ञानिक का चौंकाने वाला खुलासा, बताया- कहां रहते हैं एलियंस

4 of 5
Mysterious Place - फोटो : Twitter
रेड सी बीच

रेड सी बीच दुनिया का सबसे बड़ा वेटलैंड रेड सी बीच है। यह चीन के दावा काउंटी में स्थित है। यहां पर लाल रंग की घास पर्यटकों को अपनी तरफ खींचती है। इसके अलावा यहां पर 260 से अधिक किस्म के पक्षी और 399 से ज्यादा जीव जंतु मिलते हैं। यहां पर जाने के लिए 680 मीटर लंबा जिग-जैग ब्रिज का निर्माण किया गया है, जिसमें 519 लकड़ी के खंभे हैं। 

Ajab-Gajab: सिर्फ 23 साल की उम्र में यह लड़की बनी करोड़पति, माता-पिता थे गरीब, जानिए फिर कैसे कमाए इतने पैसे
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Mysterious Place - फोटो : Twitter
कैट आइलैंड

कैट आइलैंड जापान में स्थित हैं। यहां पर इंसानों से ज्यादा बिल्लियां रहती हैं। आओशिमा और ताशीरोजिमा टापू को दुनिया में कैट आइलैंड के नाम से भी जान जाता है, क्योंकि यहां पर इंसान से अधिक बिल्लियां रहती हैं। कहा जाता है कि चूहों को मारने के लिए यहां पर बिल्लियों को लाया गया था, लेकिन धीर-धीरे इनकी आबादी इंसानों से अधिक हो गई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें