हेलीकॉप्टर
- फोटो : ANI
इस्राइली जहाज पर ड्रोन हमला, भारतीय नौसेना ने मदद के लिए भेजा युद्धपोत
गुजरात के पोरबंदर तट से लगभग 217 समुद्री मील दूर एक व्यापारिक जहाज पर एक ड्रोन ने हमला कर दिया। हमले की सूचना मिलते ही भारतीय कोस्टगार्ड और भारतीय नौसेना सतर्क हो गए। भारतीय एजेंसियों ने व्यापारिक जहाज केम प्लूटो की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विमान भेजा, संचार स्थापित किया गया। नौसेना ने भी सहायता के लिए युद्धपोत भेजा है। कोस्टगार्ड स्थिति पर करीब से नजर बनाए हुए है। बता दें, जहाज के चालक दल में लगभग 20 भारतीय भी शामिल हैं। हालांकि, ड्रोन हमले में कोई भी घायल नहीं हुआ, सभी सुरक्षित हैं। वहीं, अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन का कहना है कि इरानी ड्रोन ने जहाज पर हमला किया था। पढ़ें पूरी खबर