दुनिया कई रहस्यों से भरी पड़ी है। कई जगहें एलियंस की वजह से तो कई भूतों की वजह से रहस्यमयी मानी जाती हैं। भारत में भी ऐक ऐसी ही झील जहां कोई जाता है, तो वहां से फिर लौटकर वापस नहीं आता है। इस झील के रहस्य का आज तक वैज्ञानिक भी नहीं पता लगा पाए। यह झील भारत और म्यांमार की सीमा पर स्थित है। इस झील ने कुछ रहस्यमय घटनाओं को अपने आप में समेटे हुए है।
इस झील के बारे में कई रहस्यमयी कहानियां सामने आई हैं। इस झील को ‘लेक ऑफ नो रिटर्न’के नाम से जाना जाता है। इसके अलावा इसे नावांग यांग झील भी कहा जाता है। यह अरुणाचल प्रदेश में है। बताया जाता है कि द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अमेरिकी विमान के पायलटों ने यहां पर समतल जमीन समझकर इमरजेंसी लैंडिंग करा दी, लेकिन वह जहाज पायलटों समेत रहस्यमय तरीके से लापता हो गया।