Mysterious Island: दुनिया में कई खूबसूरत पर्यटन स्थल हैं। यह किसी स्वर्ग से कम नहीं लगते हैं, लेकिन इनमें कई बेहद रहस्यमयी भी हैं। दुनियाभर में इटली खूबसूरत और बेहतरीन पर्यटन स्थल के लिए जाना जाता है। यहां पर एक द्वीप है, जो खूबसूरत के साथ ही बेहद रहस्यमयी है। इस आइलैंड का नाम 'गायोला' है जिसे शापित द्वीप कहा जाता है। बताया जाता है कि इस द्वीप को खरीदने वाले व्यक्ति की मौत हो जाती है या फिर उनका परिवार पूरी तरह तबाह हो जाता है। आइए इस रहस्यमयी द्वीप के बारे में जानते हैं...
इटली के नेपल्स की खाड़ी में यह खूबसूरत और रहस्यमयी द्वीप स्थित है। इस द्वीप को खरीदे वाले व्यक्ति की दुनिया तबाह हो गई। आप इससे इसके भयावहता का अंदाजा लगा सकते हैं। यह आईलैंड इतना खूबसूरत है कि कोई भी इसको देखकर आकर्षित हो सकता है। इस खूबसूरत द्वीप को देखने के लिए हर साल हजारों पर्यटक यहां आते हैं, लेकिन डर की वजह से लोग यहां से अंधेरा होने से पहले ही वापस लौट जाते हैं।