फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब-गजब: मिल गया एलियन की दुनिया में जाने का गुप्त दरवाजा! जानिए रहस्यमयी गुफा के बारे में सभी जानकारी

Thu, 28 Oct 2021 11:18 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
एलियन की दुनिया में जाने का गुप्त दरवाजा! (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
एलियंस को लेकर दुनिया में कई तरह के दावे किए जाते हैं। अक्सर लोग यूएफओ के देखने का दावा करते हैं जिसके बाद सभी के मन के सवाल खड़ा होता है कि आखिर एलियंस कहां पर रहते हैं। इनका ठिकाना कहां है, क्योंकि अभी तक वैज्ञानिक भी यह नहीं पता लगा पाए हैं कि आखिर एलियंस की दुनिया कहां है। अब इस बीच एलियंस की दुनिया को लेकर एक नया दावा किया जा रहा है। 

गूगल अर्थ में कई तस्वीरें मिलती हैं जो अलग-अलग स्रोतों से ली गई होती हैं। इसमें जियोसिंक्रोनस ऑर्बिट में लगे सैटलाइट्स, धरती के पास लगे सैटलाइट्स, एयरप्लेन और ड्रोन से ली गईं तस्वीरें भी होती हैं। जियोसिंक्रोनस ऑर्बिट के सैटलाइट्स से धरती से हजारों किमी की दूरी से फोटो ली जा सकती हैं। गूगल अर्थ की तस्वीरों की सहायता से दुनिया की रहस्यमयी जगहों के बारे में भी जानकारी मिल चुकी है। अब इसकी मदद से एक शख्स ने अंटार्कटिका में एक रहस्यमयी दरवाजे का खोज किया है। आईए जानते हैं इस रहस्यमयी दरवाजे के बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
एलियन की दुनिया में जाने का गुप्त दरवाजा! (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

तस्वीर लेने वाले शख्स का दावा है कि यह दरवाजा अंटार्कटिका में बर्फ के बीच है। यूट्यूब पर शेयर किए गए वीडियो में यह दरवाजा साफ नजर आ रहा है। इसमें बर्फ और चट्टानों के बीच एक गुफा का दरवाजा दिख रहा है। इस दरवाजे के बारे में लोग जानना चाहते हैं कि आखिर इस दरवाजे का क्या रहस्य है? 
विज्ञापन

3 of 5
एलियन की दुनिया में जाने का गुप्त दरवाजा! (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

वीडियो देखने के बाद लोगों के मन में कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद कई लोगों का कहना है कि यह एलियंस की दुनिया के गुप्त रास्ते का दरवाजा हो सकता है जबिक कुछ लोगों का कहना है कि यह रहस्यमयी दरवाजा किसी शैतान के घर का हो सकता है। अब इस दरवाजे की चर्चा दुनियाभर में है। 

4 of 5
एलियन की दुनिया में जाने का गुप्त दरवाजा! (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
गूगल अर्थ पर ऐसी अजीब और अनसुनी जगहों की फोटो सामने आती रहती हैं। इन जगहों की तस्वीरें लेना कठिन काम है। इसलिए रहस्यमयी चीजें भी नजर आती हैं जिसको देखने के बाद लोग कई तरह की थियोरीज बताते हैं। कई बार तो लोगों ने एलियंस और यूएफओ को भी देखने का भी दावा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एलियन की दुनिया में जाने का गुप्त दरवाजा! (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
अमेरिका ने भी स्वीकार किया है कि धरती पर 17 सालों में करीब 144 यूएफओ देखे गए हैं। भारत में भी यूएफओ देखने का दावा किया जाता है। अमेरिका ने यूएफओ की जांच के लिए टास्क फोर्स का गठन किया है। अमेरिकी टास्क फोर्स की रिपोर्ट में 2004 से 2021 के बीच 144 यूएफओ देखने की बात कही गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें