बालों को कटवाने में बस मिनट भर का समय लगता है, लेकिन इन्हें बढ़ने में महीनों बीत जाते हैं। हर किसी को अपने बाल से काफी लगाव होता है, खासकर लड़कियों को। लंबे बाल लड़कियों की खूबसूरती को बढ़ा देते हैं। बालों की खूबसूरती और उसकी लंबाई के बल पर ही गुजरात की नीलांशी पटेल ने गीनीज बुक में नाम दर्ज करा दुनियाभर में लंबे बालों का रिकॉर्ड बनाया था। लेकिन आपको ये जानकर बेहद हैरानी होगी कि इस लड़की ने अब अपने बाल कटवा दिए हैं। आइए जानते हैं कि ऐसी क्या वजह थी कि नीलांशी को अपने बाल कटवाने पड़े...